लंबी कतार... जाना है बिहार, स्टेशनों पर उमड़ने लगी यात्रियों की भीड़, देखें रेलवे की तैयारी... Video

Special Train: गुजरात के सूरत में बड़े पैमाने पर बिहार के लोग काम करते हैं, और वो अब त्योहार पर घर लौटना चाहते हैं.  यात्रियों की भीड़ को देखते हुए औद्योगिक शहर सूरत (ऊधना) से बिहार के मधुबनी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है.

Advertisement
छठ पूजा पर घर जाने वालों की उमड़ने लगी भीड़. (Photo: Indian Railway) छठ पूजा पर घर जाने वालों की उमड़ने लगी भीड़. (Photo: Indian Railway)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

छठ पूजा और दीवाली के मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे लोग बिना किसी परेशानी के अपने घर पहुंच सकें और अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें. 

दरअसल, त्योहारों के बीच यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा की गई तैयारियां जमीनी स्तर पर दिख रही हैं. गुजरात के सूरत में बड़े पैमाने पर बिहार के लोग काम करते हैं, और वो अब त्योहार पर घर लौटना चाहते हैं.  

Advertisement

ऊधना-मधुबनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन
औद्योगिक शहर सूरत (ऊधना) से बिहार के मधुबनी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई. जिसमें सवार यात्री बेहद सुकून में दिखे. सभी यात्रियों को आराम से बैठने के लिए सीट मिल गई. ट्रेन के अंदर में किसी तरह की अफरा-तफरी या भीड़ नहीं दिखी. जितनी सीटें थीं, उतने ही यात्री नजर आए. यात्री अपनों के बीच त्योहार मनाने के लिए उत्साहित नजर आए. 

ट्रेन के डिब्बों में यात्रियों के चेहरों पर खिलती मुस्कान इस बात की गवाह है कि रेलवे की स्पेशल ट्रेन उनके लिए कितनी बड़ी राहत लेकर आई है. लंबी दूरी की यात्रा होने के बावजूद, ट्रेन में उपलब्ध कराई गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, स्वच्छता और सुरक्षात्मक उपायों के कारण यात्री बेहद आरामदायक महसूस कर रहे हैं. 

कई यात्रियों का कहना था कि त्योहारों के समय कन्फर्म टिकट मिलना एक बड़ी चुनौती होती है, लेकिन स्पेशल ट्रेनें शुरू होने से उनकी यह चिंता दूर हो गई. अब वे बिना किसी मानसिक तनाव के अपने घर पहुंचकर अपनों के संग छठ पूजा और दिवाली जैसे महान पर्व मना सकेंगे.

Advertisement

स्टेशन और ट्रेनों में विशेष इंतजाम
पश्चिम रेलवे की ओर से खासकर ऊधना, सूरत और अहमदाबाद जैसे व्यस्त टर्मिनलों पर यात्रियों के मार्गदर्शन और भीड़ प्रबंधन के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. अतिरिक्त सुरक्षा बल, सहायता काउंटर, डिजिटल सूचना बोर्ड और पीने के पानी व स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो.

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय रहते बनाएं और रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एक सुरक्षित और सुखद यात्रा का आनंद लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »