ट्रंप टैरिफ का साइड इफेक्ट, ये दिग्गज कंपनी करने जा रही बड़ी छंटनी... 800 लोगों की लिस्ट तैयार!

Volvo Lay Off Plan : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का असर ऑटो सेक्टर पर दिखने लगा है. डिमांड में कमी आने की आशंकाओं के बीच दिग्गज Volvo ग्रुप ने 800 से ज्यादा कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर ली है.

Advertisement
वोल्वो ग्रुप ने कर ली बड़ी छंटनी की तैयारी वोल्वो ग्रुप ने कर ली बड़ी छंटनी की तैयारी

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ (Donald Trump Tariff) से शुरू हुई ट्रेड वॉर (Trade War) ने कई कंपनियों का गणित बिगाड़ दिया है. बाजार में अनिश्चितता और डिमांड को लेकर तमाम कंपनियों की चिंता बढ़ गई है और वे इससे निपटने के लिए अपने-अपने प्लान बना रही हैं. इस क्रम में कार से लेकर ट्रक तक बनाने वाली दिग्गज वोल्वो ग्रुप (Volvo Group) ने सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्त दिखाने (Volvo Lay Off) की तैयारी कर ली है और रिपोर्ट्स के मुताबिक 800 लोगों की छंटनी की लिस्ट बन चुकी है. 

Advertisement

डिमांड को लेकर चिंता, छंटनी की तैयारी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Volvo Group की ओर से जानकारी शेयर कर बताया गया है कि US President डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के चलते बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है और इसका सीधा असर डिमांड पर पड़ने की चिंताओं से कई कंपनियां असमंजस में हैं. ऐसे में वोल्वो ग्रुप ने अगले 3 महीनों में अपने अमेरिकी प्लांटों से 800 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने का प्लान तैयार किया है. कंपनी तीन प्लांट्स में काम करने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है. 

इन प्लांट्स पर होगी छंटनी 
रिपोर्ट वोल्वो ग्रुप नॉर्थ अमेरिका की ओर से जारी एक बयान का हवाला देते हुए कहा गया है कि कंपनी ने  Macungie, पेनसिल्वेनिया बेस्ड अपने मैक ट्रक प्लांट समेत दो डबलिन और वर्जीनिया के अन्य प्लांट में छंटनी की योजना बनाई है. इसके तहत 550 से लेकर 800 से अधिक कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की गई है. यहां बता दें कि Volvo Group में नॉर्थ अमेरिकी प्लांट्स में करीब 20,000 के आस-पास कर्मचारी काम करते हैं. वर्क फोर्स का ये डेटा कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक है. 

Advertisement

कंपनी को सता रहा ये डर 
वोल्वो ग्रुप द्वारा कर्मचारियों की छंटनी, कार और ट्रक इंडस्ट्री की ओर से ट्रंप टैरिफ को लेकर लेटेस्ट प्रतिक्रिया है. कंपनी को टैरिफ के कारण वाहनों के मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में इजाफा होने की चिंता सता रही है. वोल्वो ग्रुप नॉर्थ अमेरिका के स्पोक्सपर्सन की ओर से भेजे गए एक ईमेल में कहा गया है कि भारी ट्रकों के ऑर्डर पर माल ढुलाई रेट्स और डिमांड, संभावित रेगुलेटरी चेंज और टैरिफ के असर से प्रभावित हैं और ऐसे में हमें खेद है कि हम इस तरह का कदम उठा रहे हैं. हमें अपने वाहनों की कम होती डिमांड के साथ प्रोडक्शन को अलाइन करने की जरूरत है.

ऑटो टैरिफ पर राहत की भी है उम्मीद!
बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का 'टैरिफ अटैक' इस समय दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. तकरीबन हर सेक्टर ट्रंप के इस टैरिफ प्लान से प्रभावित है, ख़ास तौर पर दुनिया भर की कार कंपनियां जो अमेरिका में वाहनों को एक्सपोर्ट करती हैं वो खासी चिंतित हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने बीते महीने सभी विदेशी निर्मित ऑटोमोबाइल (कार, बाइक्स) पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल (पारस्परिक) टैरिफ की घोषणा की थी. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बीते सोमवार को कहा कि वह ऑटो सेक्टर को रेसिप्रोकल टैरिफ से अस्थायी रूप से छूट दे सकते हैं, ताकि कार निर्माताओं को अपनी आपूर्ति श्रृंखला को समायोजित करने का समय मिल सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »