Elon Musk के 'Challenges' पर KTR का जवाब, तेलंगाना में आकर लगाएं Tesla Plant

Elon Musk ने हाल में कहा था कि टेस्ला को इंडिया में लॉन्च करने में उन्हें भारत सरकार के साथ ‘Challenges’ का सामना करना पड़ रहा है. उनकी इस बात का जवाब KTR ने दिया है और उन्हें तेलंगाना में Tesla Plant लगाने का न्यौता भेजा है.

Advertisement
तेलंगाना का Tesla को प्लांट लगाने का आमंत्रण तेलंगाना का Tesla को प्लांट लगाने का आमंत्रण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST
  • KT रामा राव ने ट्विटर पर भेजा न्यौता
  • आयात शुल्क कम कराना चाहती है Tesla

Elon Musk ने हाल में कहा था कि टेस्ला को इंडिया में लॉन्च करने में उन्हें भारत सरकार के साथ ‘Challenges’ का सामना करना पड़ रहा है. उनकी इस बात का जवाब KTR ने दिया है और उन्हें तेलंगाना में Tesla Plant लगाने का न्यौता भेजा है.

KTR ने ट्विटर पर भेजा न्यौता
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) के बेटे और राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री के. टी. रामा राव (KTR) ने Tesla के सीईओ एलन मस्क को तेलंगाना में फैक्टरी लगाने का न्यौता दिया है.

Advertisement

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘हे एलन, मैं भारत के तेलंगाना राज्य का उद्योग और वाणिज्य मंत्री हूं. हमें टेस्ला को भारत / तेलंगाना में उसकी दुकान लगाने में पेश आ रही चुनौतियों (Challenges) से निपटने में साझेदारी करने को लेकर खुशी होगी. हमारा राज्य सस्टेनबिलिटी से जुड़ी कई पहलें करने में चैंपियन है और भारत में टॉप की बिजनेस डेस्टिनेशन है.’

Musk ने सोशल मीडिया पर दिया था बयान
एलन मस्क ने हाल में एक भारतीय यूजर @PPathole के ट्विटर पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए ‘चुनौतियां’ पेश आने की बात कही थी. Elon Musk से Twitter पर टेस्ला के इंडिया आने को लेकर सवाल किया गया था. इस पर Tesla के फाउंडर एंड सीईओ Elon Musk ने जवाब दिया कि भारत में कार लॉन्च करने में उनकी कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और सरकार के साथ मिलकर इनका समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

Advertisement

आयात शुल्क कम कराना चाहती है Tesla
टेस्ला भारत सरकार से लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल पर Import Duty कम करने की मांग कर रही है. टेस्ला इस साल से भारत में अपनी इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक कार (Tesla Electric Cars) बेचना शुरू करना चाहती है. टेस्ला की इस मांग का स्थानीय ईवी कंपनियां विरोध कर रही हैं. हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टेस्ला से कहा था कि वह भारत में मेड-इन-इंडिया कार बेचने पर ध्यान दे, लेकिन मस्क भारत में फैक्ट्री लगाने से पहले स्थानीय बाजार में इम्पोर्टेड कारों का सक्सेस देखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »