Air India के स्वागत में टाटा ग्रुप का ये संदेश, ‘Excited to take off with you!’

एअर इंडिया का टाटा समूह को हैंडओवर आज पूरा हो गया. इस मौके पर ट्विटर पर बधाइयों का तांता लग गया. एअर इंडिया और टाटा ग्रुप ने अपने ट्विटर हैंडल से खूबसूरत पोस्ट शेयर की है.

Advertisement
Air India ने किया Tata Group का स्वागत Air India ने किया Tata Group का स्वागत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:24 AM IST
  • Air India के कर्मचारियों का ‘Welcome'
  • चंद्रशेखरन ने की वित्त मंत्री से मुलाकात

टाटा ग्रुप (Tata Group) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एअर इंडिया का स्वागत करते हुए लिखा, ‘Excited to take off with you!’ (एअर इंडिया के साथ उड़ान भरने के लिए उत्साहित!’) इसी के साथ एअर इंडिया की एक खूबसूरत पोस्ट को रीट्वीट भी किया है.

टाटा समूह के पास जाने पर एअर इंडिया (Air India) ने भी एक खूबसूरत पोस्ट लिखी है. इसके हिसाब से ‘टाटा ग्रुप के हिस्से के रूप में एअर इंडिया के लिए अब ब्रांड न्यू चैप्टर खुल रहा है. एक्सीलेंस की यात्रा पर आगे बढ़ने के लिए अब दो आइकॉनिक नाम साथ आए हैं. अपने देश की सेवा के साझा मिशन और हमारी बहुमूल्य विरासत को लेकर साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं. टाटा कंपनी का स्वागत!

Advertisement

चेयरमैन ने कर्मचारियों को कहा ‘वेलकम’

इसी के साथ टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कंपनी के कर्मचारियों का वेलकम किया. उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि ‘एअर इंडिया को टाटा ग्रुप में वापस शामिल करने को लेकर हम उत्साहित हैं. हम इसे एक वर्ल्ड क्लास एयरलाइंस बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं एअर इंडिया के सभी कर्मचारियों का हमारे समूह में स्वागत करता हूं और आपके साथ मिलकर आगे काम करने को लेकर उत्साहित हूं.’

वित्त मंत्री से की मुलाकात

इसी के साथ चंद्रशेखरन की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की गई है. उन्होंने वित्त मंत्री को एअर इंडिया का ट्रांजैक्शन सफलतापूर्वक होने की बधाई भी दी. इससे पहले शाम में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जिसके बाद एअर इंडिया का हैंडओवर टाटा समूह को पूरा होने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई. कंपनी के हैंडल से चंद्रशेखरन के एअर इंडिया के ऑफिस जाने की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »