5 ट्रिलियन डॉलर का हुआ भारतीय शेयर बाजार, 6 दिन से मार्केट में दिवाली

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है, जिस कारण भारतीय बाजार में सेंसेक्‍स करीब 79000 लेवल के करीब पहुंच गया है, जबकि निफ्टी 24400 से ऊपर पहुंच गया है.

Advertisement
5 ट्रिलियन के पार पहुंचा भारतीय बाजार. (Photo: ITG) 5 ट्रिलियन के पार पहुंचा भारतीय बाजार. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली ,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

भारतीय शेयर बाजार में गजब की तेजी आई है. गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 1671 अंक या 2.15 फीसदी चढ़कर 78960 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 471 अंक या 2 फीसदी चढ़कर 24434 पर पहुंच गया. बैंक निफ्टी में 1500 अंकों की तेजी आई है. 

इस तेजी के कारण भारतीय बाजार ने फिर से 5 ट्रिलियन डॉलर का मुकाम हासिल कर लिया है. मार्केट में लगातार 6 दिनों की तेजी के बाद BSE मार्केट कैप 5 ट्रिलियन के पार पहुंचा है. बुधवार को भारतीय बजाार का BSE MCap 4,94,42,140.62 करोड़ रुपये था, जो आज करीब 7 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,13,896.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

Advertisement

विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी ने भी भारतीय बाजार का मूड बदला है. लगातार 5 कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने करीब 21 लाख करोड़ रुपये के शेयरों की नेट खरीदारी की है, वहीं बुधवार और गुरुवार को भी करीब 7-7 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »