ये तीन कारण... शेयर बाजार में जारी भूचाल पर आज लगेगा ब्रेक! US से कनेक्शन

Stock Market में सोमवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हो सकती है. सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला Gift Nifty जोरदार तेजी के साथ ट्रेड करता नजर आया है.

Advertisement
शेयर बाजार की गिरावट पर ब्रेक लगने के संकेत. (Photo: GettyImage) शेयर बाजार की गिरावट पर ब्रेक लगने के संकेत. (Photo: GettyImage)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

शेयर बाजार में बीते सप्ताह आई जोरदार गिरावट आई थी, लेकिन इस पर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ब्रेक लग सकता है. ऐसे सिग्नल विदेशों से मिल रहे हैं और इनका सीधा कनेक्शन अमेरिका से जुड़ा हुआ है. दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है और इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी के रूप में देखने को मिल रहा है. आइए तीन बड़े संकेतों के बारे में जानते हैं, जो सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं.  

Advertisement

पिछले हफ्ते बिखरा था बाजार 
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी. आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 331 अंक फिसलकर 76,059 पर क्लोज हुआ था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102 अकों की गिरावट लेकर बंद हुआ था. 

लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के चलते हफ्तेभर में देश की टॉप-10 कंपनियों में से 9 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में बड़ी कमी आई थी और ये कंबाइंड रूप से 2.74 लाख करोड़ रुपये तक कम हो गई थी. सबसे ज्यादा नुकसान HDFC Bank के निवेशकों को उठाना पड़ा था. 

पहला संकेत: US-ईरान में शांति की उम्मीद
लगातार 13 रातों तक बमबारी के बाद अब अमेरिका द्वारा पिछले दो दिनों से ईरान पर कोई नया हमला नहीं किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कूटनीतिक समाधान के लिए फिलहाल आगे के हमलों पर रोक लगाई है. अमेरिका के राजदूत ने भी कहा कि बातचीत को मौका देने के लिए यह कदम उठाया गया है. इससे बाजार में उम्मीद जगी है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है.इससे ग्लोबल टेंशन में कमी आई है और दुनियाभर के शेयर बाजार और तेल की कीमतों पर तत्काल असर दिख रहा है. 

Advertisement

दूसरा संकेत: कच्चे तेल में भारी गिरावट
अमेरिका-ईरान के बीच हमले रुकने की खबर का इम्पैक्ट सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिला है. दोनों देशों के बीच ताबड़तोड़ हमलों की बीच बीते सप्ताह ब्रेंट क्रूड की कीमत (Brent Crude Price) 100 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू गई थी, जिसमें सोमवार को शुरुआती कारोबार में 7% तक बड़ी गिरावट आई है और ये 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे गिर गई. WTI Crude Price भी फिसलकर 82 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा था. 

तीसरा संकेत: विदेशों बाजार बमबम 
भारतीय शेयर बाजार के लिए तीसरा पॉजिटिव सिग्नल विदेशी बाजारों से आ रहा है. दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतें क्रैश होने के चलते एशियाई शेयर बाजारों में गदर देखने को मिल रहा है. साउथ कोरिया के कोस्पी को छोड़कर बाकी लगभग सभी Aisan Stock Market तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला Gift Nifty भी 160 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार करते हुए तेजी के संकेत दे रहा है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »