ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) सोने के रेट में मामूली गिरावट आई है, जबकि चांदी महंगी हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 22 मई को गिरावट के बाद भी 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1 लाख 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ही है. वहीं, चांदी की कीमत उछाल के साथ 2 लाख 67 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है. 22 कैरेट सोने की बात करें तो 916 शुद्धता वाले गोल्ड का रेट 1 लाख 45 हजार रुपये के पार है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी किए जाते हैं.
आइए जानते हैं सोना और चांदी की लेटेस्ट रेट क्या है.
22 May 2026 Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट
| शुद्धता | गुरुवार, 21 मई शाम का रेट | शुक्रवार, 22 मई सुबह का रेट | कितना सस्ता या महंगा | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 (24 कैरेट) | 158538 | 158354 | 184 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 (23 कैरेट) | 157903 | 157720 | 183 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 (22 कैरेट) | 145221 | 145052 | 169 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 (18 कैरेट) | 118904 | 118766 | 138 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 (14 कैरेट) | 92745 | 92637 | 108 रुपये सस्ता |
| चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 264679 | 267433 | 2754 रुपये महंगी |
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.
बीते दिन क्या था 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट
सुबह का रेट
शाम का रेट
aajtak.in