शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स 695 अंक लुढ़का, निफ्टी 13 हजार के नीचे बंद

ग्लोबली मिल रहे पॉजिटिव संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार में रौनक है. हालांकि, बुधवार के कारोबार में मुनाफावसूली देखने को मिली.

Advertisement
निफ्टी को नई ऊंचाई निफ्टी को नई ऊंचाई

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 25 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST
  • सेंसेक्स करीब 695 अंक लुढ़क कर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 43,828 अंक के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी की बात करें तो ये 197 अंक टूटा

कोरोना वैक्सीन के नए अपडेट्स और ग्लोबली बाजारों में पॉजिटिव संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार को बूस्ट मिला है. हालांकि, सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावूसली देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में बड़ी बढ़त के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 695 अंक लुढ़क कर 43,828 अंक के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी की बात करें तो ये 196.75 अंक या 1.51 फीसदी लुढ़क कर 12,858 अंक के स्तर पर ठहरा.

Advertisement

आपको बता दें कि घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स जहां 446 अंक उछला वहीं एनएसई निफ्टी 13,000 के ऊपर पहुंच गया. 

बुधवार को सुबह में सेंसेक्स का हाल

बुधवार को कारोबार के अंत में बीएसई इंडेक्स पर ओएनजीसी, पावर ग्रिड और इंडसइंड बैंक को छोड़ सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए. सबसे ज्यादा बिकवाली एक्सिस और कोटक बैंक के शेयर में रही. इसके अलावा सनफार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए. बता दें कि कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था.हालांकि, बाजार के जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में बाजार में फिर रौनक देखने को मिलेगी और सेंसेक्स 45 हजार अंक के पार पहुंचेगा.

बढ़त की क्या है वजह

Advertisement

शेयर बाजार के जानकारों भारत में कोविड-19 टीका जल्द उपलब्ध होने के भरोसे के साथ बाजार ऊपर चढ़ा. इससे दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत को लाभ पहुंचा सकता है. मासिक आधार पर विदेशी पूंजी प्रवाह पहले ही नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है. इसके अलावा हाल में मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों समेत व्यापक तौर पर बाजार में कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है. 

इसे देखें: आजतक LIVE TV 

जानकार कहते हैं कि बाजार का आउटलुक इस समय अच्छा है और आने वाले दिनों तथा सप्ताहों में प्रमुख सूचकांकों में अभी और सुधार होने की संभावना है. लेकिन यह मजबूती इस बात पर निर्भर करेगी कि त्योहारों के बाद के कुछ महीनों में आर्थिक वृद्धि कैसी रहती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »