M&M, Bajaj Finance के शेयर चमके, 800 अंक रिकवर हुआ सेंसेक्स

पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,093.22 अंक (1.82 फीसदी) की भारी गिरावट के बाद 58,840.79 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 346.55 अंक (1.94 फीसदी) गिरकर 17,530.85 अंक पर था. गुरुवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 412.96 अंक (0.68 फीसदी) गिरकर 59,934.01 अंक पर और निफ्टी 126.35 अंक (0.70 फीसदी) के नुकसान के साथ 17,877.40 अंक पर बंद हुआ था.

Advertisement
बाजार में दिखी रिकवरी बाजार में दिखी रिकवरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

Stock Market Today: अमेरिका में अनुमान से अधिक महंगाई के बाद फेडरल रिजर्व इस सप्ताह एक बार फिर से ब्याज दर में तेज बढ़ोतरी कर सकता है. इस बात की आशंका से दुनिया भर के इन्वेस्टर्स हलकान हैं और शेयर बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं. घरेलू बाजार पर भी इसका असर हो रहा है और सोमवार को लगातार चौथे दिन बाजार के ऊपर प्रेशर देखने को मिला. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों शुरुआती कारोबार में ही गिरावट का शिकार हो गए. हालांकि बाद के कारोबार में कुछ बड़े शेयरों की तेजी के दम पर बाजार वापसी करने में सफल रहा.

Advertisement

प्री-ओपन सेशन में इतनी गिरावट

घरेलू बाजार आज प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) से ही गिरा हुआ है. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 58,750 अंक से कुछ नीचे कारोबार कर रहा था. एनएसई निफ्टी 17,540 अंक के पास लगभग फ्लैट कारोबार कर रहा था. वहीं, सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) का फ्यूचर कांट्रैक्ट सुबह के नौ बजे 6.5 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,569.5 अंक पर कारोबार कर रहा था. इससे संकेत मिल रहा था कि घरेलू बाजार आज प्रेशर में रह सकता है. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स करीब 240 अंक के नुकसान के साथ 58,600 अंक के पास कारोबार कर रहा था था. वहीं निफ्टी लगभग 65 अंक गिरकर 17,470 अंक के पास कारोबार कर रहा था.

बाद में बाजार ने की शानदार रिकवरी

Advertisement

दिन के कारोबार में उथल-पुथल के बाद बाजार ने शानदार रिकवरी की. सेंसेक्स की कंपनियों की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 3.05 फीसदी की तेजी देखने को मिली. बजाज फाइनेंस का स्टॉक 2.79 फीसदी मजबूत हुआ. एसबीआई, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी करीब 2-2 फीसदी की तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से सिर्फ 08 को छोड़ बाकी की 22 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 300.44 अंक यानी 0.51 फीसदी मजबूत होकर 59,141.23 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 91.40 अंक (0.52 फीसदी) की बढ़त लेकर 17,622.25 अंक पर रहा.

लगातार गिरता जा रहा है बाजार

इससे पहले बाजार लगातार तीन दिनों से गिरावट का शिकार है. पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,093.22 अंक (1.82 फीसदी) की भारी गिरावट के बाद 58,840.79 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 346.55 अंक (1.94 फीसदी) गिरकर 17,530.85 अंक पर रहा था. गुरुवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 412.96 अंक (0.68 फीसदी) गिरकर 59,934.01 अंक पर और निफ्टी 126.35 अंक (0.70 फीसदी) के नुकसान के साथ 17,877.40 अंक पर बंद हुआ था. बुधवार को घरेलू बाजार में भारी उथल-पुथल का माहौल रहा था. शुरुआती कारोबार में 700 अंक से ज्यादा गिरने के बाद सेंसेक्स कारोबार के दौरान कुछ समय के लिए तेजी में लौटा, लेकिन वह उसे संभाल नहीं पाया. अंतत: कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 224.11 अंक (0.37 फीसदी) गिरकर 60,346.97 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 66.30 अंक (0.37 फीसदी) के नुकसान के साथ 18,003.75 अंक पर बंद हुआ था.

Advertisement

गिरावट में ग्लोबल मार्केट

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े सामने आाने के बाद पिछले सप्ताह वॉल स्ट्रीट में कोहराम मच गया था. सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Indutrial Average) 139.40 अंक यानी 0.45 फीसदी कमजोर होकर 30,822.42 अंक पर बंद हुआ था. टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 0.90 फीसदी गिरकर 11,448.40 अंक पर रहा था. एसएंडपी500 (S&P 500) सूचकांक में 0.72 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. आज सोमवार को एशियाई बाजार भी गिरावट में हैं. जापान का निक्की (Nikkei) 1.11 फीसदी की गिरावट में है. वहीं हांगकांग के हैंगसेंग (Hangseng) में 0.94 फीसदी की और चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.16 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »