Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, फटाफट जानें आज का रेट

Fuel Prices in India: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय बाजार में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के रेट्स स्थिर हैं. तेल कंपनियों ने आज (रविवार), 29 मई को भी पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव नहीं किया है.

Advertisement
Petrol-Diesel Prices in India 29 May 2022: तेल की कीमतें स्थिर Petrol-Diesel Prices in India 29 May 2022: तेल की कीमतें स्थिर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2022,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं
  • 21 मई के बाद से देश में स्थिर तेल के दाम
  • मुंबई में 111.35 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल

IOCL, Petrol-Diesel Latest Prices Today 29 May 2022: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में उछाल के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम स्थिर हैं. भारतीय तेल कंपनियों ने आज (रविवार), 29 मई को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. बता दें कि भारत सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी. जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था. 21 मई से अभी तक राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट्स स्थिर हैं.

Advertisement

महानगरों में मुंबई में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल  

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. जबकि देश की राजधानी दिल्ली में आज, 29 मई 2022 को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. 

आइए जानते हैं प्रमुख महानगरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर का नाम पेट्रोल रु. प्रति लीटर पेट्रोल रु. प्रति लीटर
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 111.35 97.28
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76

इसके अलावा दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये प्रति लीटर और नोएडा में 96.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, चंडीगढ़ में पेट्रोल का दाम ₹96.20, लखनऊ में ₹96.43 और पटना में ₹107.76 रुपये प्रति लीटर है. बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स (VAT) के कारण विभिन्न शहरों में कीमतें अलग-अलग होती हैं. महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, केरल और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल पर टैक्स सबसे अधिक है

Advertisement

आप एक SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें. 

प्रतिदिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement