Petrol-Diesel Prices latest Updates Today 30 May 2022: भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज (सोमवार), 30 मई 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं. राष्ट्रीय बाजार में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बीते एक सप्ताह से कोई बदलाव नहीं किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से 21 मई को एक्साइज ड्यूटी में मिली राहत के बाद से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया है.
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 111.35 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर पर दाम स्थिर हैं.
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में 89.62 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में 92.76 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 94.24 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. जबकि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत बाकी महानगरों की तुलना में सबसे कम है. बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल उत्पादों पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये प्रति लीटर और नोएडा में 96.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में आज भी पेट्रोल का दाम 99.84 रुपये, जबकि डीजल का दाम 94.65 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चंडीगढ़ में पेट्रोल का दाम ₹96.20, लखनऊ में ₹96.43 और पटना में ₹107.76 रुपये प्रति लीटर है.
प्रमुख महानगरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट
| शहर का नाम | पेट्रोल रु. प्रति लीटर | पेट्रोल रु. प्रति लीटर |
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| मुंबई | 111.35 | 97.28 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
अपने फोन से ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट
आप अपने फोन से SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए करें.
प्रतिदिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.
aajtak.in