आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को जी-20 देशों से मिली 80 करोड़ डॉलर की कर्ज राहत 

दुनिया के 76 गरीब देशों के साथ पाकिस्तान को भी G-20 के डेट रिलीफ का फायदा दिया जा रहा है, जिसकी घोषणा इस साल अप्रैल में की गयी थी. इन देशों को कोरोना संकट से निपटने में मदद के लिए यह राहत दी जा रही है. कर्ज राहत का मतलब है कि पाकिस्तान को अब इतना कर्ज नहीं चुकाना होगा. 

Advertisement
पाकिस्तान को कर्ज राहत पाकिस्तान को कर्ज राहत

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 23 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST
  • पाकिस्तान को G-20 देशों से मिली कर्ज राहत
  • 76 गरीब देशों के साथ पाकिस्तान को राहत
  • कोरोना संकट को देखते हुए यह राहत दी गयी

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को जी-20 के 14 सदस्य देशों से 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण राहत मिली है. यही नहीं, अभी इसे सऊदी अरब और जापान सहित समूह के छह अन्य देशों से 1 अरब डॉलर के कर्ज राहत के लिए पुष्टि की दरकार है.

गौरतलब है कि दुनिया के 76 गरीब देशों के साथ पाकिस्तान को भी G-20 के डेट रिलीफ का फायदा दिया जा रहा है, जिसकी घोषणा इस साल अप्रैल में की गयी थी. इन देशों को कोरोना संकट से निपटने में मदद के लिए यह राहत दी जा रही है. कर्ज राहत का मतलब है कि पाकिस्तान को अब इतना कर्ज नहीं चुकाना होगा. 

Advertisement

25 अरब डॉलर से ज्यादा का कर्ज 

पिछले कई साल से पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में उसे इस तरह की कर्ज राहत मिलने की दरकार थी. पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस​ ट्रिब्यून के अनुसार, दुनिया के 20 सर्वाधिक धनी देशों के समूह जी20 से पाकिस्तान ने इस साल अगस्त तक 25.4 अरब डॉलर कर्ज लिया था.

इस साल 15 अप्रैल को जी-20 देशों ने पाकिस्तान सहित 76 देशों के ऋण पुनर्भुगतान को मई से दिसंबर 2020 तक रोकने की घोषणा की थी, हालांकि, इसके लिए प्रत्येक देश द्वारा औपचारिक अनुरोध करने की शर्त लगाई गयी. अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बाकी देश भी दिसंबर के अंत तक कर्ज राहत को अनुमोदित कर देंगे. 

 इसे देखें: आजतक LIVE TV 

14 देशों ने दी है राहत 

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि पिछले सात महीनों के दौरान 14 देशों ने पाकिस्तान के साथ अपने समझौतों की पुष्टि की, जिससे फिलहाल इस्लामाबाद को 80 करोड़ डालर की ऋण राहत मिली है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक इन 14 देशों के अलावा दो अन्य देशों ने भी पाकिस्तान को ऋण राहत देने के लिए संपर्क किया था. आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार पाकिस्तान ने अभी तक जापान, रूस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम के साथ कर्ज रीस्ट्रक्चरिंग के नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया है.

6 और देश भी देंगे राहत 

पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन छह देशों ने अभी तक ऋण राहत संबंधी समझौतों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन देशों के साथ अगले महीने के अंत तक समझौता पूरा होने की उम्मीद है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »