रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर अपना जोरदार मार्केट डेब्यू कर चुका है. बीते कारोबारी दिन लिस्टिंग डे पर धमाल मचाने के बाद Jio Platforms Share गुरुवार को भी गदर मचाए हुए हैं. ओपनिंग के साथ ही ये 4 फीसदी से ज्यादा उछल गया.
न सिर्फ अंबानी के शेयर में उछाल आया है, बल्कि उनके समधी यानी बेटी ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल की कंपनी पीरामल फार्मा का स्टॉक (Piramal Pharma Stock) भी खूब छलांग लगा रहा है. जियो की लिस्टिंग के साथ जहां ये 16% से ज्यादा उछला था, तो वहीं गुरुवार को भी ये तेजी लेकर ग्रीन जोन में ट्रेज कर निवेशकों को कमाई करा रहा है.
लिस्टिंग पर गदर, आज भी Jio बमबम
सबसे पहले बात करते हैं शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद दूसरे दिन जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर की परफॉर्मेंस के बारे में, तो बता दें कि Jio Platforms Share 21 फीसदी गेन के साथ मार्केट में लिस्ट हुआ था और फिर बाजार बंद होने तक ये 25 फीसदी से ज्यादा उछलकर 1419 रुपये पर क्लोज हुआ था. वहीं गुरुवार को भी इसने शानदार ओपनिंग की. शेयर बाजार में तेजी के बीच ये 1445.90 रुपये पर ओपन हुआ और एक झटके में 1489.70 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा.
मुकेश अंबानी के समधी का शेयर झूमा
Jio Platforms Share के बाजार में लिस्ट होने के साथ जहां मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सुस्ती लेकर कारोबार करता नजर आया था, तो वहीं दूसरी ओर Mukesh Ambani के समधी अजय पीरामल की कंपनी Piramal Pharma Share रॉकेट बना हुआ नजर आया था. ये फार्मा स्टॉक 16 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 27 अक्टूबर के अपने बंद 199.75 रुपये की तुलना में 230.60 रुपये पर क्लोज हुआ था.
बुधवार को स्काईरॉकेट बना पीरामल फार्मा का शेयर गुरुवार को भी तेज रफ्तार पकड़े हुए नजर आ रहा है. हालांकि, इस स्टॉक ने पिछले बंद के मुकाबले उछाल की रफ्तार कुछ धीमी है, लेकिन फिर भी ये करीब डेढ़ फीसदी की तेजी लेकर 239.54 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
मार्केट कैप में भी तगड़ा उछाल
Piramal Pharma Share में सिर्फ दो दिनों में आए करीब 18 फीसदी के तगड़े उछाल का सीधा असर कंपनी की मार्केट वैल्यू पर भी देखने को मिला है और गुरुवार का 239.54 रुपये का स्तर इसका 52 वीक का हाई लेवल है. खबर लिखे जाने तक Piramal Pharma Market Cap 31,060 करोड़ रुपये हो गया था. पिछले छह महीने में मुकेश अंबानी के समधी का ये शेयर 47% उछला है.
पीरामल फैमिली की बहू हैं Isha Ambani
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी 12 दिसंबर 2018 को पीरामल फैमिली में आनंद पीरामल के साथ हुई थी. उनके ससुर अजय पीरामल हैं, जिनके नेतृत्व वाला पीरामल ग्रुप देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल है. Ajay Piramal देश के दिग्गज उद्योगपतियों में गिने जाते हैं.
उनकी कंपनी पीरामल एंटरप्राइजेज फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी है. पीरामल ग्रुप की ब्रांचें दुनिया के 30 देशों में हैं. महज 22 साल की उम्र में 1977 में कपड़ा व्यवसाय से कारोबारी सफर की शुरुआत करने वाले पीरामल ने फार्मा सेक्टर में खास पहचान बनाई है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क