Tata के इस शेयर का कमाल, सिर्फ पांच महीने में पैसा किया डबल

Tata Money Double Share: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर ने मिडिल ईस्ट टेंशन से बिखरते शेयर बाजार में भी गदर मचाए रखा है और पांच महीने में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है.

Advertisement
शेयर बाजार में गिरावट के बीच भी गदर मचाए रहा ये शेयर. (Photo: ITG) शेयर बाजार में गिरावट के बीच भी गदर मचाए रहा ये शेयर. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

शेयर बाजार में बीते लंबे समय से भारी उथल-पुथल मची है. मिडिल ईस्ट में जंग और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से कच्चे तेल की कीमतों ने बाजार का हाल-बेहाल कर रखा है. युद्ध के लेकर बीच-बीच में आने वाली पॉजिटिव खबरों से जहां सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी देखने को मिली है, तो वहीं ज्यादातर कारोबारी दिनों में ग्लोबल टेंशन ने शेयर मार्केट में गिरावट को जोर दिया. 

Advertisement

भले ही शेयर मार्केट बिखरा हो, लेकिन टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स का शेयर गदर मचाते हुए नजर आया है. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सिर्फ पांच महीने में ही Tejas Networks Share में पैसे लगाने वालों की रकम दोगुनी हो गई. 

5 महीने में निवेशकों का पैसा डबल
तेजस नेटवर्क्स शेयर में पैसे लगाने वालों पर शेयर मार्केट की गिरावट का खास असर देखने को नहीं मिला है. बीते पांच महीने में पैसा डबल की बात करें, तो तेजस नेटवर्क्स शेयर की कीमत जनवरी के आखिरी में 294 रुपये के आसपास थी, जो फिलहाल गुरुवार को 584 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इस हिसाब से देखें, तो निवेशकों को करीब 98 फीसदी का बंपर रिटर्न मिला है और निवेशकों की रकम लगभग डबल हो गई है.  

Advertisement

3 अप्रैल 2020 को इस शेयर की कीमत महज 31 रुपये थी और तब से अब तक निवेशकों को 1743 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इस अवधि में शेयर के दाम में 542 रुपये का उछाल आया है. 

गुरुवार को आया तेज उछाल 
शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन तेजस नेटवर्क्स का शेयर तेज उछाल के साथ 549 रुपये पर ओपन हुआ था और फिर इसे 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया और स्टॉक प्राइस कारोबार के दौरान 584.70 रुपये पर पहुंच गया था, हालांकि मार्केट बंद होने पर ये 4.23 फीसदी चढ़कर 574.10 रुपये पर क्लोज हुआ. शेयर में आई इस तेजी का असर कंपनी के मार्केट कैप पर भी देखने को मिला और ये बढ़कर 9980 करोड़ रुपये हो गया.  

75 देशों में Tejas का कारोबार 
TATA Group की तेजस नेटवर्क के कारोबार की बात करें, तो ये कंपनी ऑप्टिकल और डेटा नेटवर्किंग प्रोडक्ट बनाती है. इसके उत्पादों का इस्तेमाल टेलीकॉम नेटवर्क में कई जगहों पर किया जाता है, जैसे सेल टावर, डेटा सेंटर, दूरसंचार एक्सचेंज. Tejas Networks 75 से ज्‍यादा देशों में अपने प्रोडक्‍ट्स को सेल करती है. मार्च 2025 तक, प्रमोटरों के पास कंपनी में 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी थी.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »