Stock Crash: खराब नतीजे... ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट, बिखरा ये स्‍टॉक

एडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने तिमाही नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है. इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्मों ने भी टारगेट प्राइस को घटा दिया है.

Advertisement
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में गिरावट. (Photo: ITG) एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में गिरावट. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

गुरुवार को कारोबार के आखिरी चरण में HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर 8 फीसदी से ज्‍यादा गिरकर रिकॉर्ड निचले स्‍तर 536.65 रुपये पर पहुंच गए. यह गिरावट कंपनी की ओर से दूसरी तिमाही नतीजे जारी करने के बाद आया है. कमजोर नतीजों के ऐलान के बाद, कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने इसके प्राइस टारगेट में कटौती की है. 

जिस कारण इसके शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि HDB ने कमजोर तिमाही दर्ज की, जिसमें डिस्‍ट्रीब्‍यूशन की गति में सुधार के बावजूद असेट क्‍वालिटी में गिरावट आई. ऑपरेश एक्‍सपेंडेचर में कमी की भरपाई न होने के कारण पीएटी जेएमएफई से 2 प्रतिशत कम रहा. 

Advertisement

मुनाफे में आई कमी
PAT में सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, लेकिन तिमाही आधार पर 1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ROA/ROE घटकर 2.4 प्रतिशत/14.3 प्रतिशत (वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 2.5 प्रतिशत/14.9 प्रतिशत) हो गया.

ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि NII में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि सालाना आधार पर इसमें 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. कैलकुलेशन किए गए NIM में तिमाही आधार पर 12 बीपीएस की गिरावट दर्ज की गई. कारोबार लोन में तेज बढ़ोतरी के कारण कुल बढ़ोतरी बढ़कर 19 प्रतिशत वार्षिक हो गई. वहीं AUM ग्रोथ 12 प्रतिशत वार्षिक पर स्थिर रही.

कमाई पर दबाव 
असेट कॉलिटी पर जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि असेट कॉलिटी में गिरावट आई है और यह मार्जिन बढ़कर 2.4 प्रतिशत हो गई है. जेएम फाइनेंशियल ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के दौर में कर्जदाता के निश्चित दर वाले लोन से पैदा हुए संभावित लाभ दबावों की ओर भी इशारा किया, जो उसके पोर्टफोलियो का लगभग 76 प्रतिशत हिस्सा है. इसमें आगे कहा गया है कि अगर प्रस्तावित रूप में IRDAI के परामर्श पत्र को लागू किया जाता है, तो इससे लाभ प्रभावित हो सकती है, क्योंकि वित्त वर्ष 2026 में औसत परिसंपत्तियों में बीमा कमीशन का हिस्सा लगभग 39 बीपीएस था. 

Advertisement

ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट
जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि हमने वित्त वर्ष 2027-28 के अंत तक EPS में 3-8 प्रतिशत की कटौती की है और स्टॉक का वैल्‍यूएशन वित्त वर्ष 2028 के अंत तक के बीवीपीएस के 2 गुना (पहले 2.5 गुना) पर किया है, जिसमें वित्त वर्ष 2027-29 के अंत तक लगभग 2.5 प्रतिशत/15 प्रतिशत के आरओए/आरओई को ध्यान में रखा गया है. संशोधित टारगेट प्राइस 650 रुपये (पहले 820 रुपये) के साथ एडीडी रेटिंग बरकरार रखी गई है. 

नुवामा ने घटाया टारगेट
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के कमजोर प्रदर्शन और निकट भविष्य में मार्जिन और परिसंपत्ति गुणवत्ता पर दबाव का हवाला देते हुए एचडीबी फाइनेंशियल के लक्ष्य मूल्य में कटौती की है. ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए टारगेट को 700 रुपये से कम करके 675 रुपये प्रति शेयर कर दी है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »