'अब कोई चारा नहीं बचा...' ऑपरेशन में कटौती करने जा रही एअर इंडिया, ATF की बढ़ती कीमतों का असर

एटीएफ की बढ़ती लगातार कीमतों के कारण अब एअर इंडिया अपने ऑपरेशन में से कई फ्लाइट कम करने जा रही है. जून-जुलाई के दौरान इंटरनेशनल फ्लाइट्स में कटौती हो सकती है.

Advertisement
एअर इंडिया (File Photo: ITG) एअर इंडिया (File Photo: ITG)

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्‍ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण जेट फ्यूल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जिस कारण कई एयलाइंस कंपनियों को मुनाफे में कटौती का सामना करना पड़ रहा है.

इस बीच, एअर इंडिया अपने फ्लाइट ऑपरेशन को कम करने पर विचार कर रही है. इंडिया टुडे को Air India के अंदरूनी कम्युनिकेशन की जानकारी मिली है, जिसमें पता चला है कि एअर इंडिया जून और जुलाई के दौरान शेड्यूल इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेशन को कम करने जा रहा है. 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन का कहना है कि एअर इंडिया के लिए कई फ्लाइट्स घाटे का सौदा बन चुकी है, जिस कारण जून और जुलाई के शेड्यूल फ्लाइट में कटौती करने के अलावा कोई चारा बचा नहीं है. जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में उछाल के कारण ऑपरेशन पर असर पड़ रहा है.  

सूत्रों का कहना है कि Air India के लिए कई इंटरनेशनल उड़ानें घाटे का सौदा बन गई हैं. ATF की कीमतों में उछाल और मिडिल ईस्‍ट में जंग के व्यापक असर के कारण Air India अपने कई इंटरनेशनल ऑपरेशन में कटौती कर रहा है. यह खबर ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले ही सरकार ने विदेशी एयरलाइंस के लिए इंटरनेशनल फ्यूल प्राइस में इजाफा किया है. इंटरनेशनल जेट फ्यूल की कीमतों में 5 फीसदी का इजाफा किया गया है. 

Advertisement

क्‍यों ऑपरेशन कम करने जा रही एअर इंडिया
दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग और स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिस कारण दुनियाभर में फ्यूल की कीमतें महंगी हो चुकी हैं. भारत में जेट फ्यूल की कीमतें तेजी से ऊपर गई हैं. हालांकि, सरकार ने अपने कोशिशों से इसे कंट्रोल करने का प्रयास किया है, लेकिन फिर भी ये कीमतें इतनी ज्‍यादा हो गई हैं कि एयलाइंस कंपनियों को अपने मुनाफे को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. 

यही कारण है कि एअर इंडिया को भी अपने घरेलू उड़ानों के मुनाफे पर काफी असर दिखाई दिया है, हालांकि सरकार के दखल से इस असर की गंभीरता कुछ कम हुई है. लेकिन अभी भी परेशानी बनी हुई है. इसी कारण, एअर इंडिया अपने ऑपरेशन को कम करने पर विचार कर रही है. 

इन वजहों से भी ऑपरेशन कम करने का फैसला
Air India ने अपने स्टाफ़ से 'लगातार एकजुटता' बनाए रखने की अपील की है. एटीएफ की कीमतों के  अलावा, इंटरनेशनल उड़ानें के शेड्यूल में कटौती का फैसला, करेंसी एक्सचेंज रेट्स, एयरस्पेस का बंद होना और अर्थव्यवस्था पर इसका व्यापक असर के कारण भी लिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement