Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Top Multibagger Stock: इस साल 296% उछला... अभी 53% और चढ़ेगा ये शेयर, ब्रोकरेज बोले- खरीद डालो, इसमें है दम

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST
  • 1/6

शेयर बाजार में कब कौन सा शेयर कमाल कर निवेशकों को मालामाल कर दे कहा नहीं जा सकता, लेकिन इसके तमाम उदाहरण मौजूद हैं. कुछ ऐसा ही कमाल का शेयर है एचएफसीएल लिमिटेड का स्टॉक, जो इस साल 2026 में अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है और उनकी तगड़ी कमाई कराई है. अब इस टॉप स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश हैं और HFCL Share Price में 53% उछाल की उम्मीद जता रहे हैं. (Photo: Pexels)

  • 2/6

क्या करती है ये कंपनी? 
HDCL Ltd एक भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो टेलीकॉम उपकरण, फाइबर-ऑप्टिक केबल और अन्य संबंधित इलेक्ट्रॉनिक्स का डिजाइन, विकास, निर्माण करती है. कंपनी का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों इंडेक्स में लिस्टेड है. अगर HFCL Share Price की बात करें, तो बीते कारोबारी दिन सोमवार को ये तेज उछाल के साथ 268.81 रुपये पर क्लोज हुआ. इस कंपनी का मार्केट कैपिटल 41130 करोड़ रुपये है. (Photo: ITG)

  • 3/6

2026 में 296% दिया रिटर्न
एचएफसीएल का शेयर इस साल 2026 में अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है. इसका अंदाजा निवेशकों को मिले रिटर्न को देखकर लगाया जा सकता है. दरअसल, बीते साल के आखिरी कारोबारी दिन यानी 31 दिसंबर 2025 को HFCL Share Price 67.79 रुपये पर बंद हुआ था और अब तक ये अपने निवेशकों को 296.53% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. (Photo: AI)

Advertisement
  • 4/6

ब्रोकरेज को 53% उछाल की उम्मीद 
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एचएफसीएल लिमिटेड पर भरोसा जताया है और इसके लिए अपने टारगेट प्राइस को पहले के 380 रुपये से बढ़ाकर अब सीधे 410 रुपये कर दिया है. वर्तमान प्राइस से तुलना करें, तो इस Multibagger Stock में ब्रोकरेज को 53 फीसदी की वृद्धि की संभावना दिख रही है. (Photo: ITG)

  • 5/6

एक्सपर्ट ने कहा- इस शेयर में है दम
ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने न सिर्फ इस एचएफसीएल शेयर पर भरोसा जताते हुए इसके टारगेट प्राइस में जोरदार बढ़ोतरी की है, बल्कि निवेशकों को इसे खरीदकर अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह भी दी है. Nuvama ने HFCL लिमिटेड के उम्मीद से बेहतर दूसरी तिमाही के प्रदर्शन और सकारात्मक दृष्टिकोण का हवाला देते हुए अपनी 'बाय' रेटिंग (HFCL Buy Rating) को दोहराया है. (Photo: Pixabay)

  • 6/6

तिमाही प्रदर्शन रहा जोरदार 
ब्रोकरेज ने कहा कि एचएफसीएल के रिकॉर्ड तिमाही प्रदर्शन, उच्च राजस्व अनुमान, बढ़ते ऑर्डर, मजबूत नकदी प्रवाह और बेहतर कार्यशील पूंजी स्थिति ने उसे अपने पहले के टारगेट प्राइस को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में एचएफसीएल के राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 144% की वृद्धि हुई. EBITDA में सालाना आधार पर 231% की वृद्धि हुई. (Photo: ITG)

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement