Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Gold-Silver Crash: हर घंटे सस्‍ती हो रही चांदी... झटके में ₹9400 टूटी, सोना भी बिखरा!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 10 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST
  • 1/6

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में हर घंटे चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. चांदी एक ही झटके में 9400 रुपये से ज्‍यादा टूट चुकी है. हालांकि, उतना नहीं गिरा है, जितनी चांदी के भाव में अचानक से गिरावट आई है. MCX पर 10 सितंबर को सोना रात 9.30 बजे तक 1200 रुपये टूट चुका था. 

  • 2/6

MCX पर सोने-चांदी का भाव
कमोडिटी मार्केट में 4 दिसंबर फ्यूचर वाली चांदी की कीमत रात 9.30 बजे तक 9400 रुपये या 3.81 फीसदी टूटकर 234904 रुपये प्रति किलो पर आ गई. वहीं 10 ग्राम सोने का भाव 1200 रुपये टूटकर 152617 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया. 

  • 3/6

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव
IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव आज 741 रुपये गिरकर 1,53,287 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 140411 रुपये है और 18 कैरेट सोने का भाव 1,14,965 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह, चांदी 4,914 रुपये सस्‍ती होकर 2,33,642 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

Advertisement
  • 4/6

इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरे सोने-चांदी के भाव 
ग्‍लोबल मार्केट में गोल्‍ड 1.32 फीसदी टूटकर 4,401.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी की बात करें तो यह 5.45 फीसदी गिरकर 64.908 डॉलर प्रति औंस पर है. यह गोल्‍ड और सिल्‍वर के स्‍पॉट प्राइस हैं. 

  • 5/6

अचानक क्‍यों आई सोने-चांद के भाव में इतनी बड़ी गिरावट? 
अगस्त में अमेरिकी Producer Price Index (PPI) में 0.4% की बढ़ोतरी हुई. इससे बाजार को संकेत मिला कि अमेरिका में महंगाई का दबाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. वहीं महंगाई बढ़ने से फेड रेट के बढ़ने की संभावना ज्‍यादा हो गई है. साथ ही तेल की कीमतें ऊपर आ चुकी है, जिस कारण डॉलर में तेजी आई है और सोने-चांदी के भाव तेजी से बिखर रहे हैं. 
 

  • 6/6

(नोट- सोने और चांदी में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement