Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

कम ब्‍याज पर SBI दे रहा 25 करोड़ का लोन, सिर्फ ये लोग ले सकते हैं लाभ

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST
  • 1/6

महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से लेकर बैंक तक सपोर्ट कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्‍टर का बैंक भी एक स्‍कीम चला रहा है, जिसके तहत महिलाओं को सपोर्ट दिया जाता है. यह स्‍कीम महिलाओं को कारोबारी बनने के लिए आर्थिक तौर पर मदद करती है. (Photo: Getty)

  • 2/6

अगर आप भी एक महिला हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं या पहले से चल रहे काम को आगे बढ़ाना चाहती हैं तो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक यानी स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 'स्त्री शक्ति योजना' के तहत लोन प्रोवाइड कराएगा. (Photo: Getty)

  • 3/6

मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और सर्विस सेक्टर से जुड़े व्यवसायों के लिए इस योजना के तहत आसान शर्तों पर लोन लिया जा सकता है. इस स्‍कीम के तहत बैंक लोन के ब्‍याज दर में छूट देती है. आइए जानते हैं इसमें कितने तक का लोन मिल सकता है... (Photo: Getty)

Advertisement
  • 4/6

25 करोड़ रुपये तक का लोन
बिजनेस की जरूरत और उसकी वित्तीय स्थिति के आधार पर महिलाएं इस योजना के तहत 25 करोड़ रुपये तक का लोन हासिल कर सकती हैं. यह लोन बिजनेस के रोजमर्रा के खर्चों और लंबी अवधि के एसेट या मशीनरी खरीदने दोनों के लिए दिया जाता है. लोन की लास्‍ट अमाउंट SBI आवेदक की पात्रता, बिजनेस प्‍लान और उसके फाइनेशियल कंडीशन के वैल्‍यूएबल के आधार पर तय करता है. 2 करोड़ से ज्‍यादा का लोन क्रेडिट पर निर्भर करता है. (Photo: Getty)

  • 5/6

ब्‍याज दर में मिलेगी खास छूट
महिला कारोबारियों को प्रोत्‍साहित करने के लिए SBI इस योजना में ब्‍याज दर में राहत देता है. 2 करोड़ रुपये तक के लोन पर महिलाओं को ब्‍याज दर में 0.50 फीसदी तक की छूट मिलती है. ऐसे में महिलाओं के बिजनेस के लिए कर्ज चुकाने की लागत में काफी कम हो जाती है. (Photo: Getty)

  • 6/6

टर्म लोन के लिए भुगतान की समय-सीमा 7 से 10 साल तक हो सकती है. लोन राशि के आधार पर बैंक 15% से 25% तक मार्जिन मनी की मांग कर सकता है. यानी कुल लागत का कुछ हिस्‍सा आवेदकों को खुद लगाना होता है और बाकी रकम बैंक लोन के तौर में देता है. (Photo: Getty)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement