देश के सबसे अमीर लोगों की बात आती है, तो मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम सबसे ऊपर आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पश्चिम बंगाल के सबसे अमीर इंसान कौन हैं? इनका नाम है बेनु गोपाल बांगुर (Benu Gopal Bangur) और ये सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में शामिल हैं, नेटवर्थ की बात करें तो ये करीब 55000 करोड़ रुपये है. उनकी कंपनी श्री सीमेंट शेयर बाजार में लिस्टेड दिग्गज सीमेंट फर्म हैं, जिसने निवेशकों को लॉन्गटर्म में करोड़पति बनाने का काम किया है. (Photo: File)
95 साल के अरबपति बिजनेसमैन
भारत में अरबपतियों की तादाद बढ़ रही है, जहां कम उम्र के बिजनेसमैन इंडियन बिलेनियर्स लिस्ट में एंट्री ले रहे हैं, तो देश के बुजुर्ग अरबपतियों का दबदबा भी कायम है. ऐसे ही अरबपति हैं बेनु गोपाल बांगुर, जिनका जन्म 1931 में हुआ था और अब उनकी उम्र 95 साल हो चुकी है. इस उम्र में उनकी संपत्ति देखें, तो फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स (Forbe's Billionaires List) के मुताबिक, ये 5.8 अरब डॉलर (करीब 55000 करोड़ रुपये) है. (Photo: File)
सीमेंट सेक्टर में ही दबदबा
बेनु गोपाल बांगुर सीमेंट कारोबार से जुड़े हुए हैं. उनकी कंपनी का नाम श्री सीमेंट है. बांगुर 1992 से लेकर 2002 तक Shree Cement के चेयरमैन रहे थे और अब Chairman Emeritus हैं. बांगुर ग्रुप देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में शामिल है और इसकी स्थापना बेनु गोपाल बांगुर के दादा मुंगी राम बांगुर, उनके भाई राम कूवर बांगुर ने की थी. साल 1991 में ग्रुप के विभिन्न कारोबारों का बंटवारा हुआ और इसे पांच हिस्सों में बांट दिया गया, सीमेंट सेक्टर की कमान बेनु गोपाल ने संभाली और इसे फर्श से अर्श पर पहुंचाया. (Photo: File)
ऐसे संभाली सीमेंट कारोबार की जिम्मेदारी
बंगाल के सबसे अमीर इंसान बेनु गोपाल बांगुर को बिजनेस के गुर विरासत में मिले थे. बता दें कि Benu Gopal Bangur के दादा ने साल 1979 में राजस्थान के जयपुर में श्री सीमेंट की स्थापना की थी. जब पारिवारिक बिजनेस का बंटवारा हुआ, तो उन्होंने अपनी वसीयत के रूप में श्री सीमेंट्स में 65 फीसदी की बड़ी मालिकाना हिस्सेदारी छोड़ी थी और इसे 1992 में बेनु गोपाल बांगुर ने संभाला और श्री सीमेंट का चेयरमैन बने. कलकत्ता विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट बेनू गोपाल ने अपनी काबिलियत और समझ से इस जिम्मेदारी को कंधों पर उठाया और इसे आगे बढ़ाते चले गए. पहले इस सीमेंट ब्रांड को बांगुर सीमेंट के नाम से जाना जाता था. (Photo: File)
फर्श से अर्श पर कंपनी, इतनी है वैल्यू
बेनु गोपाल बांगुर के नेतृत्व में श्री सीमेंट ने 22 साल में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया. जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा कंपनी का शेयर और इसकी वैल्यू के साथ उनकी संपत्ति में भी उछाल आता गया. 6 जुलाई 2001 में Shree Cement Share Price महज 30.30 रुपये थी, जबकि गुरुवार 03 सितंबर 2026 को बाजार बंद होने पर इस सीमेंट स्टॉक की कीमत 23,895 रुपये पर क्लोज हुआ. जहां Benu Gopal Bangur की नेटवर्थ करीब 55000 करोड़ रुपये है, तो वहीं श्री सीमेंट की मार्केट वैल्यू 86,550 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. (Photo: File)
खुद अरबपति, निवेशक भी करोड़पति
Shree Cement कंपनी रूफॉन, बांगुर पावर, श्री जंग रोधक और रॉकस्ट्रांग जैसे ब्रांड नाम से अपने प्रोडक्ट का प्रोडक्शन और मार्केटिंग करती है. साल 2022 में चेयरमैन पद से हटने के बाद कंपनी की कमान उनके बेटे हरि मोहन (चेयरमैन) और पोते प्रशांत (वाइस चेयरमैन) संभाल रहे हैं. खुद अरबपतियों की लिस्ट में शामिल बेनु गोपाल बांगुर की कंपनी ने अपने निवेशकों को भी मालामाल किया है. 6 जुलाई 2001 से अब तक ये निवेशकों को 78,760% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. यानी अगर किसी निवेशक ने इसमें 100000 रुपये का निवेश किया होगा और उसे होल्ड रखा होगा, तो उसकी रकम अब तक 7,88,60,000 रुपये हो गया होगा यानी वो 1 लाख लगाकर भी करोड़पति बन गया होगा. (Photo: File)