Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Multibagger Return: 3 दिन में तीन गुना पैसा... इस शेयर में रोज अपर सर्किट, 200% उछला

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST
  • 1/6

शेयर बाजार (Share Market) में हाल ही में लिस्ट हुआ ईएसडीएस सॉफ्टवेयर का शेयर निवेशकों को दनादन कमाई (ESDS Software Investors) करा रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ तीन दिन में ही इसमें पैसे लगाने वालों की रकम तीन गुना हो गई है. धांसू स्टॉक मार्केट डेब्यू के बाद से लगातार ESDS Share में अपर सर्किट लग रहा है.  (Photo: ITG)

  • 2/6

तीन दिन में मल्टीबैगर बना ये शेयर 
भले ही शेयर बाजार में निवेश को जोखिम भरा माना जाता है, लेकिन इसमें कब कौन सा शेयर अपने निवेशकों की किस्मत बदलकर मालामाल कर दे कहा नहीं जा सकता है. लेकिन ESDS Share इसका बड़ा उदाहरण है. शेयर मार्केट में लिस्ट होने के बाद महज तीन कारोबारी दिनों में इसका भाव अपने आईपीओ प्राइस से 200% ज्यादा हो चुका है और निवेशकों के लिए ये स्टॉक मल्टीबैगर (Multibagger Stock) बन गया है. (Photo: ITG)

  • 3/6

रोज लग रहा अपर सर्किट 
ESDS Software IPO 28 अगस्त से 1 सितंबर तक रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हुआ था और अपर प्राइस बैंड 429 रुपये था. शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 4 सितंबर को 76% के प्रीमियम के साथ 757 रुपये पर हुई थी और लिस्ट होने के बाद से अब तक लगातार तीन कारोबारी दिनों में ये शेयर 20 फीसदी का अपर सर्किट हिट कर रहा है. (Photo: Pexels)

Advertisement
  • 4/6

अब यहां पहुंचा शेयर का दाम 
इस शेयर के दाम में लगातार बढ़ोतरी पर नजर डालें, तो 757 रुपये पर लिस्ट होने के बाद बीते सप्ताह के शुक्रवार को मार्केट क्लोज होने तक ये 908.40 रुपये पर पहुंच गया था. इसके बाद सोमवार को जब शेयर मार्केट में कारोबार ओपन हुआ तो इस स्टॉक ने खुलते ही फिर 20 फीसदी का अपर सर्किट हिट कर दिया और 1090.05 रुपये पर पहुंच गया. मंगलवार की बात करें, तो इस लेवल से उछलकर ESDS Stock 1189 रुपये पर खुला और फिर 20 फीसदी चढ़कर 1308.05 रुपये के नए हाई पर जा पहुंचा. शेयर में तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप भी 12,150 करोड़ रुपये हो गया. (Photo: ITG)

  • 5/6

ब्रोकरेज देने लगे Buy रेटिंग
ESDS Share जहां शेयर मार्केट डेब्यू के बाद से ही अपने निवेशकों को मालामाल कर रहा है और रोजाना इसमें अपर सर्किट लग रहा है. तो इसकी रफ्तार को देखते हुए ब्रोकरेज भी बुलिश हैं. आईपीओ प्राइस से इतना चढ़ चुके इस शेयर को चॉइस ब्रोकिंग ने 'बाय' रेटिंग (ESDS Share Buy Rating) देते हुए इसकी कवरेज शुरू किया है. (Photo: Pixabay)

  • 6/6

IPO पर टूट पड़े थे निवेशक 
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी सर्विस मुहैया कराती हैं. इसके आईपीओ को निवेशकों का जोरदार रिस्पांस मिला था. ये इश्यू तीन दिनों में कुल मिलाकर 135.88 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था. इसमें QIB कोटे में सब्सक्रिप्शन 261.51 गुना था, तो वहीं NII कोटा 192.94 गुना और रिटेल कैटेगरी को 39.64 गुना सब्सक्राइब्ड किया गया था. (Photo: ITG)

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement