देश के सबसे महंगे घरों में टॉप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मुंबई स्थित घर एंटीलिया आता है, इसके अलावा India's Top-10 Expensive Houses की लिस्ट में उनके छोटे भाई अनिल अंबानी के अलावा देश के कई दिग्गज कारोबारियों के महलनुमा घर शामिल हैं. ऐसे ही एक बिजनेसमैन हैं रेमंड के गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania), जिनका घर Anil Ambani House Abode से भी महंगा है. (Photo: File/ITG)
भारत में दूसरा सबसे महंगा घर
भारतीय फैब्रिक और फैशन रिटेलर रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के चेयरमैन गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) के घर का नाम जेके हाउस (JK House) है, जो मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर ही स्थित है, जहां रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया (Mukesh Ambani Antilia) है. सिंघानिया के इस घर को देश के 10 सबसे महंगे घरों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रखा जाता है. (Photo: File/ITG)
30 मंजिल... कीमत 6000 करोड़!
Mumbai का सबसे पॉश इलाका माने जाने वाले अल्टामाउंट रोड पर स्थिति जेके हाउस देश में सबसे ऊंची निजी बिल्डिंग में एक है. JK House 145 मीटर ऊंची 30 मंजिला इमारत है, जिसकी हर एक मंजिल शानदार है. अगर बात कीमत की करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये करीब 6,000 करोड़ रुपये अनुमानित बताई जाती है. (Photo: File/ITG)
अनिल अंबानी के घर से भी महंगा
बता दें कि गौतम सिंघानिया की करीब 6000 करोड़ रुपये कीमत की ये JK House इमारत, वैल्यू के मामले में मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के एबोड हाउस से भी महंगी है. Anil Ambani Abode की अनुमानित कीमत 5,000 करोड़ रुपये है, जो एक 17 मंजिला बिल्डिंग है. ये मुंबई के पाली हिल में स्थित है और 16000 वर्ग फुट में फैली है. (Photo: File/ITG)
पूल... हैलीपेड समेत लग्जरी सुविधाएं
Gautam Singhania House में एक से बढ़कर एक लग्जरी सुविधाएं हैं, इसका हर फ्लोर राजशाही लुक देता है. इस इमारत में जहां ऊपरी मंजिलों में हर फ्लोर पर हरे-भरे बागीचों और फूलों के लिए गार्डन बनाए गए हैं. तो वहीं रेमंड हाउस (Raymond House) में दो स्वीमिंग पूल, हेलीपैड, स्पा, जिम, मनोरंजन के तमाम साधन मौजूद हैं. (Photo: File/ITG)
कारों के शौकीन हैं गौतम सिंधानिया
रेमंड चीफ गौतम सिंघानियां के इस घर का कोना-कोना अंदार से जितना शानदार है, इमारत बाहर से भी आलीशान नजर आती है. JK House की तीस मंजिलों में से शुरुआती पांच मंजिलें, तो सिर्फ कारोबारी के शानदार कार कलेक्शन की पार्किंग के लिए रिजर्व हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम सिंघानिया के कार कलेक्शन में Lamborghini Gallardo LP570 Superleggera, Lotus Elise convertible, Nissan Skyline GTR, Ferrari 458 Italia और Audi Q7 जैसी कई कारें शामिल हैं. (Photo: X)