Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

अगले हफ्ते खुलेगा ये IPO, साइज- ₹1700Cr... सोना-चांदी और हीरे बेचती है कंपनी

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST
  • 1/7

सोना-चांदी (Gold-Silver) और हीरे (Diamond) बेचने वाली एक बड़ी कंपनी का आईपीओ ओपन होने वाला है. अगर आप निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो फिर अगले हफ्ते आप बोली लगा सकेंगे. आईपीओ प्राइस बैंड से लेकर लॉट साइज तक इस इश्यू से जुड़ी सारी डिटेल सामने आ चुकी है. आप 15000 रुपये से भी कम का निवेश कर इस ज्वेलरी कंपनी के प्रॉफिट पार्टनर बन सकते हैं. (Photo: ITG)

  • 2/7

1700 करोड़ का IPO ला रही कंपनी
ललिता ज्वैलरी मार्ट का आईपीओ ओपनिंग के लिए तैयार है और अगले सप्ताह 17 अगस्त से 19 अगस्त तक ये खुला रहेगा यानी निवेशक अपनी बोली लगा सकेंगे. इसके साइज की बात करें, तो इश्यू के जरिए कंपनी ओपन मार्केट से 1700 रुपये जुटाने का प्लान बनाकर आ रही है. (Photo: ITG)

  • 3/7

OFS के जरिए 500Cr की शेयर सेल
आईपीओ के तहत कंपनी 1,200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी बिक्री के लिए पेश करने वाली है. वहीं इसके प्रमोटर-फाउंडर किरण कुमार जैन ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 500 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे. कंपनी अपने इश्यू के तहत 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले कुल 8,46,08,276 शेयर पेश करेगी. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/7

कंपनी ने तय किया इतना प्राइस बैंड
आम निवेशकों के लिए ओपन होने से पहले इस मैनबोर्ड कैटेगरी के इश्यू को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए इसी हफ्ते शुक्रवार को खोला जाएगा. कंपनी की ओर से तय किए प्राइस बैंड के बारे में बात करें, तो ये 190 रुपये से 201 रुपये है. 19 अगस्त को क्लोज होने के बाद ये IPO का अलॉटमेंट 20 अगस्त को किया जाएगा, जबकि शेयर क्रेडिट प्रोसेस 21 अगस्त को किया जाएगा, जबकि लिस्टिंग 24 अगस्त को होगी. (Photo: ITG)

  • 5/7

कैसे बनें कंपनी के मुनाफे में पार्टनर?  
अब बताते हैं कि कैसे सिर्फ 15000 रुपये से भी कम के निवेश के जरिए आप इस कंपनी के मुनाफे में पार्टनरशिप कर सकते हैं. तो इसका गणित बेहद आसान है. दरअसल, कंपनी ने आईपीओ के तहत 74 शेयरों का लॉट साइज तय किया है. मतलब किसी भी निवेशक को कम से कम इतने शेयरों के लिए बोली लगानी होगी और अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कम से कम 14,874 रुपये लगाने होंगे. अगर IPO निकलता है, तो फिर कंपनी के शेयर की लिस्टिंग पर होने वाले मुनाफे में आपकी हिस्सेदारी पक्की. (Photo: ITG)

  • 6/7

कहां होगा IPO से आए पैसों का यूज?
ललिथा ज्वैलरी मार्ट ने अपने आईपीओ के प्राइस बैंड, लॉट साइज की डिटेल शेयर करने के साथ ही कंपनी ने ये भी बता दिया है कि इश्यू से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कहां होगा. कंपनी के मुताबिक, नए शेयरों से प्राप्त रकम में से 1,033.2 करोड़ रुपये तक की राशि का उपयोग दक्षिण भारत में 10 नए स्टोर खोलने के लिए करने की योजना है, जबकि शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा. (Photo: Social Media)

Advertisement
  • 7/7

साउथ इंडिया में बड़ा है कारोबार
ललिता ज्वैलरी मार्ट अपने Lalithaa Brand के तहत सोने, चांदी और हीरे के आभूषण बेचती है, जिसके प्रोडक्ट्स साउथ इंडिया के ज्वेलरी मार्केट में दबदबा रखते हैं. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरी में कंपनी 61 स्टोर संचालित कर रही है. इस ज्वेलरी कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 6 करोड़ रुपये तक के शेयर भी आरक्षित किए हैं, जिन्हें 10 फीसदी की छूट पर पेश किया जा सकता है. (Photo: ITG)

(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement