भारतीय अरबपतियों (Indian Billionaires) की लिस्ट में बीते सप्ताह बड़ा उलटफेर देखने को मिला था. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर भारत समेत एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए थे. इसके बाद से ही उनकी दौलत में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है और Gautam Adani Networth 100 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है. (Photo: File/ITG)
अब इतनी हो गई अडानी की संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों पर नजर डालें, तो Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी की कुल संपत्ति 94.8 अरब डॉलर हो गई है यानी वे 100 अरब डॉलर में फिर से एंट्री से महज कुछ कदम ही पीछे हैं और जिस हिसाब से हर रोज उनकी नेटवर्थ में इजाफा हो रहा है, ये दूर नहीं लगता. संपत्ति के इस आंकड़े के साथ गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में 19वें पायदान पर हैं. (Photo: File/ITG)
रोजाना दौलत में हो रहा इजाफा
गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार आ रहे उछाल का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है, कि बीते 24 घंटे में उनकी नेटवर्थ में 2.21 अरब डॉलर का जोरदार इजाफा हुआ है. वहीं इस साल अब तक Gautam Adani Networth 10.3 अरब डॉलर बढ़ चुकी है. (Photo: File/ITG)
मुकेश अंबानी से इतना आगे अडानी
अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी फिलहाल देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से भी आगे चल रहे हैं. Mukesh Ambani Networth 92.5 अरब डॉलर है. यानी गौतम अडानी और उनकी संपत्ति में 2.3 अरब डॉलर का फासला है. मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 20वें पायदान पर मौजूद हैं. (Photo: ITG)
अडानी के शेयर मचा रहे गदर
गौतम अडानी की संपत्ति में अचानक तेज उछाल के पीछे उनकी शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में आया उछाल है. बीते कुछ दिनों से अडानी के शेयरों का गदर देखने को मिल रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि Adani Ent Share एक महीने में 16% उछला है, तो वहीं Adani Power Share पांच दिन में ही 10 फीसदी और महीनेभर में 32%उछल चुका है. (Photo: Pixabay)
ऐसे बने थे देश के नंबर-1 अमीर
बीते सप्ताह गौतम अडानी के शेयरों में जोरदार तेजी के चलते वे मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर देश के नंबर-1 अमीर बन गए थे. बीते 17 अप्रैल को महज 24 घंटे के भीतर उनकी दौलत में तगड़ा इजाफा हुआ था. इस साल अब तक नेटवर्थ में 10 अरब डॉलर से ज्यादा जोड़कर वे नंबर एक पायदान पर पहुंचे हैं, जबकि दूसरी ओर मुकेश अंबानी 15.2 अरब डॉलर गवांकर एशिया में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. (Photo: PTI)