आगामी बजट सत्र को स्थगित कराने की कोशिश में जुटा विपक्ष एक भी दांव चूकना नहीं चाहता है. चुनाव आयोग के सामने यह मसला उठाने के बाद 16 विपक्षी दलों के नेता शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पर दस्तक देंगे.
सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दलों के नेताओं ने से मिलने और अपनी बात रखने का वक्त मांगा है. इस बार संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है और आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाना है. इससे पहले पहले बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता रहा है.
पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में का बिगुल बज चुका है. गोवा और पंजाब में चार फरवरी को वोटिंग होनी है.
ऐसे में विपक्षी दलों की मांग है कि बजट सत्र को मार्च तक स्थगित किया जाए क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से आम बजट में की जाने वाली घोषणाओं से मतदाता प्रभावित हो सकते हैं.
सुप्रिया भारद्वाज / सुरभि गुप्ता