बिहार के मुंगेर स्थित टीकारामपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान दिनदहाड़े जमकर पत्थरबाजी और अंधाधुंध गोलीबारी हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरेआम बंदूकें चलती दिख रही हैं. घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.