प्रशांत किशोर ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने या गिराने का नहीं है, बल्कि बिहार में नीति और न्याय की लड़ाई है. प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बांकीपुर चुनाव के बाद से ही सम्राट चौधरी की भाषा और नीतियां जनविरोधी रही हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी को वोट न दें, क्योंकि भाजपा की जीत से सम्राट चौधरी का मनोबल बढ़ेगा और समाज में तनाव की स्थिति पैदा होगी.