बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव झूमते नजर आए. और साथ ही तीर धनुष चलाते भी दिखे. मौका था विश्व आदिवासी दिवस का. पूर्णिया में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समुदाय ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, तीरंदाजी प्रदर्शन और भव्य जुलूस निकाला. इस मौके पर सांसद पप्पू यादव समेत कई जनप्रतिनिधि इन उत्सवों में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. पप्पू यादव खुद भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन गए.