बिहार के बेगूसराय में एक होटल के भीतर युवती के साथ मारपीट, दुष्कर्म और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. इस मामले के मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को पुलिस ने समस्तीपुर जिले के मोहिद्दीन नगर गांव से धर दबोचा है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद जब रोहित को बेगूसराय लाया जा रहा था, तब उसने पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की. इस कोशिश के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है. इससे पहले पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी और रोहित के जीजा विक्रम कुमार को पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया था. इ