बिहार के मोकामा में एमएलसी चुनाव के दौरान जेडीयू और जन सुराज प्रत्याशी के समर्थकों में हिंसक झड़प हुई. पोलिंग बूथ के बाहर बाहुबली अनंत सिंह समर्थित कार्यकर्ताओं और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच हाथापाई हुई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीपीओ रामकृष्ण ने स्थिति पर काबू पाया. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है. पटना स्नातक सीट पर जारी इस चुनाव में अनंत सिंह के बागी रुख के कारण चुनावी माहौल काफी गरमा गया है.