बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम विजय चौधरी के आवास पहुंचे और वहां मंथन किया. एमएलसी चुनाव में 9 सीटों पर एनडीए को बढ़त है जबकि एक सीट पर महागठबंधन ने भी दाव लगाने का फैसला किया है. वहीं इसको लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए में तालमेल बहुत आसानी से हो जाएगा, एनडीए एकजुट है और यही विपक्ष की परेशानी है. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है बिहार की जनता से किए हुए वादे को पूरा करना और एक करोड़ नौकरी या रोजगार देना है.