नेपाल द्वारा लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है. इस आपदा से लाखों लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. गंडक, कोसी और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. छपरा से लेकर बेगूसराय तक हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है.