'LJPR विधायक का एनकाउंटर क्यों नहीं?', EO हत्याकांड में तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर निशाना

EO विमल कुमार की हत्या को लेकर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर निशाना साधते हुए LJPR विधायक सोनू सिंह को बचाने का आरोप लगाया है. वहीं, विमल कुमार की पत्नी ने भी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
तेजस्वी यादव ने EO विमल कुमार की हत्या को लेकर सरकार को घेरा है. (File Photo: ITG) तेजस्वी यादव ने EO विमल कुमार की हत्या को लेकर सरकार को घेरा है. (File Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले में LJPR विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह की सहभागिता की बात सामने आने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि एनडीए का विधायक होने के कारण उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है. तेजस्वी यादव ने EO विमल कुमार की पत्नी से फोन पर बातचीत भी की है.

Advertisement

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस जल्दबाजी में असली अपराधी को छोड़कर विधायक सोनू सिंह को बचाने में जुटी है. उन्होंने दावा किया कि पुलिस के बड़े अधिकारी कई बार विधायक सोनू सिंह के साथ और उनके मंच पर दिखाई दिए हैं. तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि जब भागलपुर में EO की हत्या के बाद रामधनी यादव का एनकाउंटर हो सकता है तो एलजेपीआर विधायक का क्यों नहीं? राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह डेहरी विधानसभा सीट से एलजेपीआर के विधायक हैं. वहीं, विमल कुमार रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी थे.

EO विमल कुमार की पत्नी ने भी एलजेपीआर विधायक के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. पटना में विमल कुमार का शव लाए जाने के बाद गोला रोड में उनके परिजनों और राज्य के दूसरे कार्यपालक अधिकारियों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से न्याय की मांग कर रहे थे.

Advertisement

शुरुआती जांच में यह पता चला था

इससे पहले मामले की जांच को लेकर मगध क्षेत्र के IG विकास वैभव ने बताया था कि शुरुआती जांच में EO की हत्या उनके ड्राइवर मिथिलेश कुमार द्वारा किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में ड्राइवर ने हत्या की बात स्वीकार की है. पुलिस को शुरुआत में ड्राइवर के बयान पर शक हुआ था. उसने पहले दावा किया था कि अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में गाड़ी रोककर EO पर हमला किया. हालांकि, उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था और पूछताछ के दौरान उसके बयान भी बदलते रहे.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मिथिलेश ने काम के दबाव और तनाव को हत्या की वजह बताया. उसने कथित तौर पर गाड़ी में रखी रॉड से EO पर हमला किया और बाद में घटना को अज्ञात अपराधियों की वारदात बताने की कोशिश की. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर से हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड भी बरामद कर ली है. मामले की जांच अभी जारी है.

विधायक ने दी सफाई

अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर डेहरी से एलजेपीआर विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने सफाई दी है. विधायक ने कहा कि कल एक कार्यक्रम में वह तमाम अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौजूद थे. EO विमल कुमार भी उस कार्यक्रम में थे, लेकिन जल्दी निकल गए थे.

Advertisement

विधायक ने कहा कि बाद में पता चला कि उनकी हत्या हो गई है. हम लोग भी वहां गए थे. उनकी पत्नी पता नहीं किस तरह मुझ पर आरोप लगा रही हैं. मेरी बात EO विमल कुमार से होती थी. काम के सिलसिले में बात होती थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »