तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी, 20 लाख कैश और पार्टी फंड गायब...PA पर FIR

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने पीए मोतीलाल राय पर 20 लाख रुपये नकद और कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है. जिसको लेकर उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement
तेज प्रताप ने अपने ही पीए मोती लाल राय पर दर्ज कराई FIR. (Photo: ITG) तेज प्रताप ने अपने ही पीए मोती लाल राय पर दर्ज कराई FIR. (Photo: ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

तेज प्रताप यादव ने अपने करीबी और निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान चोरी हो गए हैं. तेज प्रताप यादव के अनुसार यह घटना 22 जून को सामने आई, जब उन्होंने अपने कमरे की अलमारी की जांच की.

Advertisement

शिकायत में कहा गया है कि अलमारी से लगभग 20 लाख रुपये नकद, दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार नए ड्रोन, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन गायब मिले. तेज प्रताप यादव का दावा है कि चोरी हुए 20 लाख रुपये पार्टी फंड के थे.

तेज प्रताप की तरफ से पीए के खिलाफ थाने में दी गई FIR की कॉपी. (Photo: ITG)

शिकायत में तेज प्रताप ने क्या कहा?
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि उनके निजी सहायक मोतीलाल राय ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया. आवेदन में दावा किया गया है कि चोरी गई नकदी पार्टी फंड की राशि थी. शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना की रात करीब 11:30 बजे दो लोगों ने मोती लाल राय को एक बैग के साथ आवास परिसर की बाउंड्री फांदकर निकलते हुए देखा था. 

Advertisement

शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
तेज प्रताप यादव ने इन दोनों व्यक्तियों को मामले का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताया है. तेज प्रताप यादव ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित जांच, आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए नकद व सामान की बरामदगी की मांग की है. फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है. हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »