बिहार: पढ़ाई को लेकर बच्चों को लगाई डांट, स्कूल में घुसकर बदमाशों ने कर दी 5 टीचरों की पिटाई

बिहार के कैमूर में पढ़ाई नहीं करने को लेकर कुछ बच्चों को डांटना सरकारी स्कूल के टीचरों को काफी महंगा पड़ गया. अचानक कई बदमाश स्कूल में घुस आए और टीचरों की बुरी तरह पिटाई कर दी और कुर्सियां भी तोड़ दी. इस दौरान बदमाश कह रहे थे कि कौन है वो टीचर जो बच्चों को डांटता और पीटता है.

Advertisement
कैमूर के स्कूल में टीचरों की पिटाई कैमूर के स्कूल में टीचरों की पिटाई

रंजन कुमार 

  • कैमूर,
  • 12 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

बिहार के कैमूर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बच्चों के डांटने पर सरकारी स्कूल में घुसकर कुछ बदमासों ने चार-पांच टीचरों की बुरी तरह पिटाई कर दी. दरअसल कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय (सरैया) में चार से पांच शिक्षकों के साथ लगभग आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की है.

बदमाशों ने कुर्सियां भी तोड़ी

Advertisement

इतना ही नहीं कैंपस में रखी कुर्सियों को भी बदमाशों ने तोड़ दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शिक्षकों का कसूर इतना था कि विद्यालय के बच्चों को पढ़ने को लेकर डांट-फटकार लगाते थे.

इससे नाराज कुछ लोगों ने स्कूल में टीचरों की ही पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर भगवानपुर पुलिस स्कूल पहुंची और मामले की जांच की. उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ थाने में पांच नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

क्लास में घुस कर टीचरों से मारपीट

वहीं पुलिस इन सभी के खिलाफ कारवाई करने में जुट गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भी स्कूल पहुंचे और मामले की जांच की. इस घटना को लेकर विद्यालय के शिक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि स्कूल में बीते 10 सितंबर को पढ़ा रहे थे तभी दोपहर में बाहर के कुछ लोग विद्यालय परिसर में प्रवेश कर गए और हम सभी शिक्षकों के साथ मारपीट करने लगे.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'वो लोग यही कह रहे थे कि कौन टीचर डांटते और पीटते हैं, जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक हाथ से कुर्सी उठाकर हम लोग की पिटाई करने लगे. एक टीचर बचाने आए तो उनके साथ भी उन लोगों ने पिटाई शुरू कर दी. तीन से चार लोगों को इस हमले में काफी चोटें आई हैं.'

हेडमास्टर ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर राम नगीना सिंह बताते हैं जब घटना हुई तो मैं स्कूल से बाहर था. सूचना मिलते ही तुरंत आया ,थाने भी गए. असमाजिक तत्व द्वारा विद्यालय के शिक्षकों के साथ मारपीट की गई है जिसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. 

वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अक्षय पांडे ने बताया जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जांच की जा ही है. जांच में जो भी सामने आएगा उसी हिसाब से रिपोर्ट सौंपी जाएगी.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »