बिहार: सारण में दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 5 की मौत और 15 घायल

बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के समीप नेशनल हाइवे-19 पर एक मालवाहक पिकअप गाड़ी का टायर फट गया. जिससे गाड़ी पलट गई और 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
बिहार के सारण में दर्दनाक सड़क हादसा बिहार के सारण में दर्दनाक सड़क हादसा

आलोक कुमार जायसवाल

  • सारण,
  • 16 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के समीप नेशनल हाइवे-19 पर एक मालवाहक पिकअप गाड़ी का टायर फट गया. जिससे गाड़ी पलट गई और 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

Advertisement

मृतकों की पहचान सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र निवासी राज कुमार पंडित की 48 वर्षीय पत्नी अंजू देवी, राजू बैठा की 50 वर्षीय पत्नी राधिका देवी, श्रवण राम के 23 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, पंचूराम की 15 वर्षीय पुत्री राजलक्ष्मी कुमारी, रामबाबू राम के 07 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट में मौत के बाद पहुंची पुलिस, कुछ ही देर में बेकाबू ट्रेलर ने पुलिस वैन में मारी टक्कर, और फिर...

15 के आसपास हैं घायल

इस दुर्घटना की खबर जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को हुई, तो वो भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद पलटे वाहन को सीधा करके दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया. बताया जा रहा है कि इस भयावह सड़क दुर्घटना में 5 ग्रामीणों की मौत हुई है, जबकि 15 के आसपास घायल हैं. घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह हुई, जब दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी ये सभी ग्रामीण अपने-अपने मक्के की बोरियों को हाजीपुर स्थित एक फैक्ट्री में भुनवाने के लिए जा रहे थे. दुर्घटना स्थल पर मक्के की बोरियां खुलकर बिखर गई हैं. मक्का सड़क पर बिखरा हुआ है व मोबाइल सड़क पर गिरा है. 

पिकअप में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ऐसा वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती है. अगर ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग सख्त होता तो इस तरह का हादसा नहीं होता. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »