Bihar: अवैध खनन रोकने गई पुलिस पर हमला, 15 राउंड फायरिंग के बाद बालू माफिया फरार

जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों ओर से 15 राउंड गोलियां चलीं. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Advertisement
अवैध खनन पर कार्रवाई. अवैध खनन पर कार्रवाई.

राकेश कुमार सिंह

  • जमुई,
  • 01 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

बिहार के जमुई जिले में बालू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमले करने से नहीं डर रहे. शनिवार को मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना नदी घाट पर पुलिस की एक टीम अवैध बालू खनन रोकने के लिए पहुंची थी, लेकिन वहां मौजूद बालू माफियाओं के गुर्गों ने पुलिस पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी. इस घटना में दोनों ओर से करीब 15 राउंड गोलियां चलीं. हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

Advertisement

दरअसल, शनिवार सुबह करीब 10 बजे मलयपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतौना नदी घाट क्षेत्र में बालू माफिया अवैध खनन कर रहे हैं. इस पर पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टरों से अवैध रूप से बालू निकाल रहे थे. पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की और ट्रैक्टर जब्त करने लगी, तो बालू माफिया भड़क गए. फिर पुलिस से उलझ पड़े. कुछ ही देर बाद उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं.

ये भी पढ़ें- Bihar: शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने लोन रिकवरी एजेंट से की शादी, चर्चा में प्रेम कहानी

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

माफियाओं द्वारा अचानक फायरिंग शुरू करने पर पुलिस को भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. पुलिस ने करीब पांच राउंड फायरिंग की, जिसके बाद बालू माफिया वहां से भाग निकले. हमलावर अपने ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को लेकर फरार होने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. हालांकि, ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया.

Advertisement

पुलिस की छापेमारी जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि बालू माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही अवैध खनन रोकने के लिए घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

पुलिस का बयान

एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया, अवैध खनन के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी है. शनिवार को मलयपुर थाना की पुलिस टीम जब अवैध रूप से बालू खनन कर रहे लोगों को पकड़ने गई, तो बालू माफिया ने करीब 10 राउंड फायरिंग की. जवाब में पुलिस को भी आत्मरक्षा पांच राउंड फायरिंग करनी पड़ी. इस घटना के बाद एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. फिलहाल स्थिति सामान्य है. लेकिन अवैध खनन करने वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »