Bihar: शराब तस्करी में तीन सिपाही और चार तस्कर गिरफ्तार, डीएसपी पर लगाया फंसाने का आरोप

बिहार के बेगूसराय में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी में पुलिस की मिलीभगत सामने आई है. बखरी थाना में तैनात टाइगर मोबाइल के तीन सिपाही और चार शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. डीएसपी के मुताबिक सिपाही शराब माफिया से मिले हुए थे. हालांकि, एक सिपाही ने डीएसपी पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया है.

Advertisement
शराब तस्करी के आरोप में तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार शराब तस्करी के आरोप में तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

सौरभ कुमार

  • बेगूसराय ,
  • 02 जून 2025,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

बेगूसराय जिले में शराबबंदी के बीच बड़ा खुलासा हुआ है. बखरी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के आरोप में तीन पुलिस जवान और चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. सभी को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह बखरी थाना पुलिस ने की.

जानकारी के अनुसार, सलौना रेलवे स्टेशन के पास शराब लदी पिकअप वैन की सूचना पर छापेमारी की गई थी. वहां तीन टाइगर मोबाइल सिपाही मोहम्मद नियाज आलम, चंदन कुमार और शशि कुमार संदिग्ध हाल में मिले. पूछताछ और मोबाइल जांच में पता चला कि तीनों सिपाही शराब तस्करों से जुड़े हुए थे.

Advertisement

तीन पुलिसकर्मियों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार 

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार शराब कारोबारी राज कुमार साह, राजा कुमार, विकास कुमार और आनंद पासवान को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से 22 लीटर देसी शराब, 3 लीटर विदेशी शराब, 17500 रुपये नकद और 8 मोबाइल फोन जब्त किए.

बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि टाइगर मोबाइल के जवानों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उन्हें हिरासत में लेकर जांच की गई. मोबाइल से मिले इनपुट में मिलीभगत की पुष्टि हुई. इसके बाद चारों तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया.

मोबाइल से मिले इनपुट से मिलीभगत का खुलासा हुआ 

टाइगर मोबाइल के जवानों को निलंबित कर विभागीय जांच की अनुशंसा की गई है। हालांकि, एक गिरफ्तार सिपाही ने डीएसपी पर उसे झूठा फंसाने का आरोप लगाया है,  मामले की जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »