पहली पत्नी ने दूसरी शादी क्या की... पति ने पेट्रोल लेकर घर ही जला दिया, एक की हो गई मौत

पटना सिटी में रिश्तों की लड़ाई ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि पूरा घर आग की लपटों में घिर गया. पुलिस के मुताबिक, पहली पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति पेट्रोल लेकर पहुंचा... घर में आग लगा दी... और बदले की इस आग में पांच लोग झुलस गए. आग लगाने वाला खुद भी उसी आग में झुलस गया.

Advertisement
इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत. (Photo: Screengrab) इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत. (Photo: Screengrab)

सुजीत कुमार

  • पटना,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

पटना सिटी के चौक थाना इलाके की राजाराम गली में बुधवार को अचानक चीख-पुकार मच गई. लोगों ने देखा कि एक घर से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं. कुछ ही देर में पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया. घर के अंदर लोग फंसे हुए थे. कोई खिड़की से मदद मांग रहा था... कोई बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था.

स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. किसी तरह आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. कुल पांच लोग इस आग में बुरी तरह झुलस गए. सभी को आनन-फानन में पटना के NMCH अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान घर के एक सदस्य की मौत हो गई.

Advertisement

शुरुआत में मामला सामान्य आग लगने की घटना का लग रहा था. लेकिन फिर कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया, जिसने सबको चौंका दिया. महिला के वर्तमान पति गोबिंद कुमार ने पुलिस को बताया कि यह कोई हादसा नहीं... बल्कि साजिश है. आरोप लगाया गया कि महिला के पहले पति कन्हाई कुमार ने घर में आग लगाई है.

यह भी पढ़ें: 25 लाख का मुआवजा मिलते ही बदला पति का रंग, प्रेमिका संग हुआ फरार, पत्नी बोली- 8 साल का रिश्ता और मासूम बेटा छोड़ गया

बस यहीं से पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया. फुटेज में जो दिखा, उसने पूरे मामले का राज खोल दिया. पटना सिटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार के मुताबिक, CCTV में कन्हाई कुमार भी झुलसी हालत में नजर आया. जांच में सामने आया कि जिस महिला के घर में आग लगी, उसकी दूसरी शादी इसी साल अप्रैल में गोबिंद कुमार से हुई थी.

Advertisement

पुलिस की शुरुआती जांच कहती है कि इसी शादी का बदला लेने के लिए कन्हाई कुमार ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी. लेकिन बदले की आग लगाते वक्त शायद उसने सोचा नहीं था कि वो खुद भी उसी आग में फंस जाएगा. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए. पांच लोग झुलस गए और पूरा परिवार दहशत में आ गया.

फिलहाल आरोपी कन्हाई कुमार भी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने उसे इलाज के दौरान हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में कोई और शामिल था या नहीं. इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »