पटना में जमीन विवाद ने ली जान, युवक की गोली मारकर हत्या

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मानपुर बैरिया में अपनी जमीन की बाउंड्री कराने पहुंचे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं.

Advertisement
जमीन विवाद में हत्या (Photo: Screengrab) जमीन विवाद में हत्या (Photo: Screengrab)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:47 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में जमीन को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के मानपुर बैरिया इलाके की है. जानकारी के अनुसार युवक तेजनंदन अपनी जमीन की घेराबंदी (बाउंड्री) कराने मौके पर पहुंचा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के बीच अचानक फायरिंग की गई, जिसमें तेजनंदन को गोली लग गई. गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

Advertisement

बाउंड्री करवाने के दौरान चली गोली

डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

हत्या की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

राजधानी में जमीन विवाद को लेकर हुई इस हत्या ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »