बिहारः टांकों की जगह स्टेपलर पिन? वायरल वीडियो पर क्या बोले सिविल सर्जन

बिहार के नवादा से वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक घायल युवक के सिर में टांकों की जगह स्टेपलर पिन दिखाई दे रही थी. इस वीडियो को लेकर नवादा के सिविल सर्जन विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि मामले का संज्ञान लिया है. जांच करवा रहे हैं कि यह वाकई स्टेपलर पिन हैं या सर्जिकल स्टिच.

Advertisement
इलाज के नाम पर डॉक्टर ने किया अमानवीय व्यवहार (Photo: ITG) इलाज के नाम पर डॉक्टर ने किया अमानवीय व्यवहार (Photo: ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • नवादा ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST

बिहार के नवादा जिले से एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक के सिर में टांके लगे हुए हैं. इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि सिर में टांकों की जगह स्टेपलर की पिन लगा दी गई है. इसी वजह से यह वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो के ज़रिए डॉक्टर के कौशल और तरीके पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं. अब इस मामले में दो कहानी निकलकर सामने आई है. 

Advertisement

आजतक ने इसकी पड़ताल करने के लिए नवादा के सिविल सर्जन विनोद कुमार चौधरी से बातचीत की और पूरे मामले को समझने का प्रयास किया. सिविल सर्जन ने आजतक को बताया कि यह स्टिच हैं या स्टेपलर पिन, इसकी जांच करने के लिए उन्होंने अधिकारियों की एक टीम गठित कर दी है. हालांकि घाव की हालत और तरीके को देखकर उन्होंने डॉक्टर के कौशल और तरीके पर भी सवाल उठाए हैं. अभी इसकी जांच होनी बाकी है कि क्या टांकों की जगह स्टेपलर पिन लगा दी गई थी.

यह पूरा मामला नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरोमुरार गांव का है जहां एक युवक 3 मार्च को एक हादसे में घायल हो गया था. युवक के सिर पर गहरा घाव हो गया था और खून बह रहा था. घायल युवक इलाज के लिए एक ग्रामीण डॉक्टर के पास पहुंचा जिसने युवक के घाव को बंद करने के लिए यह उपचार किया है.

Advertisement

देखें Video...

 
 

इलाज के तरीके पर सवाल

इलाज कराने वाले युवक के अनुसार, डॉक्टर ने घाव की गंभीरता को समझने या उसे टांके लगाने की बजाय एक सामान्य स्टेपलर मशीन का इस्तेमाल किया. हालांकि उस युवक को स्टिच मशीन की सही और पुख्ता पहचान है या ऐसा वो अपने संदेह के आधार पर कह रहा है, इसका खुलासा जाँच के बाद ही हो सकेगा.

 

लेकिन यह मामला अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. लोग इस तरह के इलाज को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इन टांकों को सही और नई उपचार पद्धति के अनुरूप भी बता रहे हैं. सिविल सर्जन का कहना है कि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकती है.

नवादा के सिविल सर्जन विनोद कुमार चौधरी ने क्या कहा?

नवादा के सिविल सर्जन विनोद कुमार चौधरी ने वायरल वीडियो के बारे में 'आजतक' से बात करते हुए कहा कि उन्हें भी पक्का नहीं पता कि इसमें मेडिकल पिन इस्तेमाल की गई हैं या स्टेपलर पिन. उन्होंने इसकी जांच के लिए एक टीम बनाई है.

विनोद कुमार चौधरी ने यह भी अनुमान लगाया कि घटना नवादा के एक बहुत ही दूरदराज गांव में हुई है, इसलिए यह किसी MBBS डॉक्टर या सर्जन का काम नहीं लगता है, बल्कि गांव में काम करने वाले किसी झोलाछाप डॉक्टर का काम हो सकता है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि जांच के बाद अगर चिकित्सक गलत तरीके से घाव को बंद करने के लिए दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा.

केस में अब दो अलग-अलग बातें आई सामने 

इस कहानी में अब दो बातें सामने आई हैं. जिस आदमी के सिर पर पिन लगाया गया था, उसने दो अलग-अलग कहानियां बताई हैं.

कहानी 1

पहली बात यह सामने आई है कि जिस आदमी के सिर पर पिन लगाया गया था, उसने मीडिया को बयान दिया है कि 2 मार्च को उसका किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया था. दूसरे व्यक्ति ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया. इसके बाद एक ग्रामीण डॉक्टर ने उसके सिर पर कॉपी-किताब वाले स्टेपलर पिन लगाकर इलाज किया.

उस व्यक्ति ने बताया कि 2 मार्च को सिर में लगाए गए पिन को उसने 11 मार्च को निकलवा भी दिया था.

कहानी 2

दूसरी बात यह सामने आई है कि जब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, तो सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए. जब जांच टीम उस व्यक्ति के पास पहुंची, तो उसने लिखित बयान में दूसरी कहानी बताई.

उसने कहा कि 2 मार्च को वह साइट पर काम कर रहा था और वहीं गिर गया, जिससे उसे चोट लग गई. इसके बाद एक ग्रामीण डॉक्टर ने उसके सिर पर सर्जिकल पिन लगा दिया.

Advertisement

जांच टीम को उसने यह भी लिखकर दिया कि उसके सिर में कॉपी-किताब वाला स्टेशनरी पिन नहीं लगाया गया था, जैसा कि वायरल वीडियो में बताया जा रहा है. साथ ही उसने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर उसे किसी से कोई शिकायत नहीं है.

---- समाप्त ----
रिपोर्टर- सुमित भगत

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement