बिहार: मुजफ्फरपुर में सनसनी, मां ने बड़े बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपने ही बड़े बेटे पर जबरन दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जहां पिता ने बेटे की नशे की आदत और खराब व्यवहार की बात कही है.

Advertisement
महिला ने बेटे पर लगाया रेप का आरोप. (Photo: Representational) महिला ने बेटे पर लगाया रेप का आरोप. (Photo: Representational)

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर ,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार और हैरान कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. सकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ही सगे बड़े बेटे पर जबरन दुष्कर्म करने का बेहद सनसनीखेज आरोप लगाया है. पीड़ित महिला की लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Advertisement

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में पूरी घटना की जानकारी दी है. महिला का कहना है कि बुधवार के दिन उसका बड़ा बेटा उसे प्रसाद देने के बहाने से बुलाकर एक जगह ले गया. इसके बाद उसने जबरन अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद पीड़ित महिला सीधे थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.

मां ने बड़े बेटे पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

इस पूरे मामले में महिला के पति यानी आरोपी के पिता का बयान भी सामने आया है. पिता ने अपनी ही पत्नी के आरोपों का समर्थन करते हुए बेटे की हरकतों की पोल खोली है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा काफी लंबे समय से गंभीर रूप से नशे का आदी है. नशे की लत के कारण वह आए दिन घर में गाली-गलौज करता है और परिजनों के साथ मारपीट और झगड़ा करता रहता है. पिता ने भी पुलिस से अपने आरोपी बेटे के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

Advertisement

हालांकि, दूसरी तरफ आरोपी बेटे ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया है. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला उसकी सगी मां नहीं बल्कि सौतेली मां है. उसने दावा किया कि उसने ऐसा कोई भी अपराध नहीं किया है और उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है. वहीं आरोपी की पत्नी भी अपने पति के बचाव में उतर आई है. पत्नी का भी यही कहना है कि दुष्कर्म के आरोप पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इस मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र से एक महिला द्वारा अपने बड़े बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने की शिकायत मिली थी. प्राप्त आवेदन के आधार पर तुरंत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »