मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट, एक युवक की मौत, 10 से ज्यादा घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को नाला निर्माण के दौरान जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद तेज धमाका हुआ और एक मकान में आग लग गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

Advertisement
मुजफ्फरपुर में गैस लीक के बाद पाइपलाइन में ब्लास्ट हो गया. (Photo- ITG) मुजफ्फरपुर में गैस लीक के बाद पाइपलाइन में ब्लास्ट हो गया. (Photo- ITG)

मणि भूषण शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका हो गया. हादसा सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में हुआ, जहां सड़क पर नाला निर्माण का काम चल रहा था. खुदाई के दौरान जेसीबी और पोकलेन मशीन की चपेट में जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन आ गई. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद गैस का तेजी से रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही देर में जोरदार धमाका हो गया.

Advertisement

इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार में गजब विरोध! सड़क पर नहीं बन रहे गड्ढों को दिया सांसद-विधायक का नाम,'गिरिराज कुंड' और 'कुंदन कुंड' की सबसे ज्यादा चर्चा

धमाके से टूटे घरों के शीशे, मकान में लगी आग

गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए. धमाके के बाद इलाके के एक मकान में आग भी लग गई. अचानक हुए विस्फोट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा के लिहाज से सबसे पहले प्रभावित इलाके को खाली कराया गया, ताकि गैस रिसाव और आग से होने वाले खतरे को कम किया जा सके.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने बिहार कांग्रेस को भेजा नोटिस, PM मोदी और उनकी मां से जुड़े वीडियो केस में एक्शन

इसके बाद गैस कंपनी की तकनीकी टीम ने पाइपलाइन के मुख्य वाल्व को बंद करने और रिसाव पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू की. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाला निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पाइपलाइन टूटने से यह हादसा हुआ. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »