डिप्टी CM के दौरे से पहले जला दिए जमीन के कागज! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

बिहार के मुंगेर के जमालपुर अंचल कार्यालय में जमीन से जुड़े दस्तावेज जलाने का वीडियो वायरल हो गया. लाल कपड़े में बंधे खतियान रजिस्टर और अन्य फाइलों को आग के हवाले करने का आरोप है. स्थानीय लोगों ने इसे डिप्टी सीएम के दौरे से पहले भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश बताया. मंत्री विजय सिन्हा ने मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Advertisement
जांच के आदेश जारी.(Photo: Govind Kumar/ITG) जांच के आदेश जारी.(Photo: Govind Kumar/ITG)

गोविंद कुमार

  • मुंगेर,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:31 PM IST

मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय से जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेज जलाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार का है, जिसमें लाल कपड़े में बंधे कई रजिस्टर और सरकारी कागजात आग की लपटों में जलते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

Advertisement

स्थानीय लोगों का आरोप है कि डिप्टी सीएम के आगमन से पहले अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार छिपाने के लिए दस्तावेज जलाए. लोगों का कहना है कि यह घटना सरकारी रिकॉर्ड को नष्ट करने की गंभीर कोशिश हो सकती है, जिससे जमीन से जुड़े मामलों में गड़बड़ी को छुपाया जा सके.

यह भी पढ़ें: 4 पिस्टल, 8 मैगजीन और... बेगूसराय में हथियारों की खेप के साथ मुंगेर के दो तस्कर गिरफ्तार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रखंड परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर के सामने खुले स्थान पर फाइलों और दस्तावेजों का ढेर जलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि लाल कपड़े में बंधे खतियान रजिस्टर और अन्य भूमि संबंधी दस्तावेज भी इस आग में जलते दिख रहे हैं.

जमीन से जुड़े मामलों में पहले से आरोप

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. इससे लोगों का शक और गहरा हो गया है.

जमालपुर अंचल कार्यालय पर पहले से ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते रहे हैं. लोगों का कहना है कि दाखिल-खारिज, एलपीसी और परिमार्जन जैसे जमीन से जुड़े कामों के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं. आम नागरिकों को परेशान किए जाने की बात भी कई बार उठ चुकी है.

देखें वीडियो...

वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

इस मामले पर बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्हें भी वीडियो की जानकारी मिली है. उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम में हैं कि सरकार बदलेगी, लेकिन सरकार पहले भी एनडीए की थी और आगे भी रहेगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जनता के हित में सुशासन और समृद्धि के लिए काम करती रहेगी. सरकार की ओर से जांच के आदेश के बाद अब पूरे मामले की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »