लाखों की नकदी, सैकड़ों पासबुक और नोट गिनने वाली मशीन... डार्क वेब के जरिए साइबर फ्रॉड करता था ये गैंग

बिहार के मोतिहारी में साइबर थाना पुलिस ने एक बार फिर कुख्यात 'बॉस गैंग' पर शिकंजा कसते हुए गैंग के मास्टरमाइंड समेत दो ठगों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह डार्क वेब के जरिए लोगों को फर्जी ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ठगी करता था. पुलिस ने छापेमारी में लाखों रुपये नकद, हथियार, फर्जी दस्तावेज और नोट गिनने की मशीन सहित कई अहम सामान बरामद किए हैं.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Aajtak) पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Aajtak)

सचिन पांडेय

  • मोतिहारी,
  • 28 जून 2025,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

बिहार के मोतिहारी में साइबर थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात 'बॉस गैंग' पर शिकंजा कसा है. इस बार पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड समेत दो अन्य साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के सदस्य लोगों को डार्क वेब और फर्जी ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए डराकर मोटी रकम की वसूली करते थे.

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 10 लाख 30 हजार रुपये कैश, नोट गिनने की मशीन, दर्जनों बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, पैन कार्ड, एक रायफल, एक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एसएसबी की 47वीं बटालियन का हवलदार पंकज पांडे भी शामिल है.

Advertisement

साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि बीते दिनों साइबर थाना में केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद से पुलिस लगातार गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी थी. तीन दिन पहले गिरोह के तीसरे मास्टरमाइंड सुरेश प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले थे. इन्हीं इनपुट्स के आधार पर जावेद, दयाशंकर और अविनेश के दुकानों व ठिकानों पर छापेमारी की गई.

यह भी पढ़ें: मैट्रिमोनी साइट पर ऑस्ट्रेलियन डॉक्टर बनकर 3.6 करोड़ की ठगी, पुणे पुलिस ने इंटरनेशनल ठग को मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा

इस दौरान जावेद और पंकज पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दयाशंकर और अविनेश अब भी फरार हैं. बताया गया कि तीनों की अपनी दुकान है, जहां से वे साइबर ठगी को अंजाम देते थे. जांच में यह भी सामने आया कि हवलदार पंकज पांडे और दयाशंकर पांडे के बीच USDT (क्रिप्टोकरेंसी) का लेनदेन भी होता था.

Advertisement

पुलिस ने यह भी बताया कि ‘बॉस गैंग’ पहले भी करीब 30 लाख की ठगी के मामले में पकड़ा जा चुका है. फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और गैंग के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. यह गिरोह अब तक दर्जनों लोगों को चूना लगाकर करोड़ों की ठगी कर चुका है. पुलिस की कार्रवाई से इलाके में साइबर ठगों में हड़कंप मचा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »