'मैं कलाकार हूं, राजनीति नहीं करूंगा', खेसारी लाल यादव ने पॉलिटिक्स से लिया संन्यास!

खेसारी लाल यादव ने राजनीति में आने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वे कलाकार हैं और राजनीति उनके बस की बात नहीं. उन्होंने कहा पवन सिंह समेत सभी कलाकारों का सम्मान करने की बात कही और पारिवारिक विवाद पर टिप्पणी से इनकार किया. खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है और मैं सही बोलने वाला इंसान हूं.

Advertisement
खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है. Photo ITG खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है. Photo ITG

aajtak.in

  • पटना,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति में आने की अटकलों पर साफ जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि वे कलाकार हैं और कलाकार ही रहना चाहते हैं. साथ ही अक्षरा सिंह, पवन सिंह, तेज प्रताप यादव और बिहार सरकार के मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी. खेसारी ने कहा, 'राजनीति मेरे बस की बात नहीं, वहां झूठ बोलना पड़ता है और मैं सच बोलने वाला इंसान हूं. मैं कलाकार हूं, राजनीति नहीं करूंगा'.

Advertisement

मनोज तिवारी के बयान के बाद रितेश पांडे द्वारा जनसुराज छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि खेसारी लाल भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. इस पर खेसारी ने दो टूक कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है, क्योंकि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है और वे सच बोलने वाले इंसान हैं.

अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह के मसले पर क्या बोले?
अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह से जुड़े पारिवारिक विवाद पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है और कोर्ट में है, इसलिए अब वे इस पर कुछ नहीं बोलना चाहते. उन्होंने कहा कि एक बेटी का पिता होने के नाते वे भावनात्मक हो जाते हैं, लेकिन बोलने के बाद विवाद खड़े हो जाते हैं.

पवन सिंह पर क्या बोले खेसारी?
पवन सिंह और वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूछे गए सवाल पर खेसारी ने कहा कि जो भी भोजपुरी या बिहार-झारखंड का नाम रोशन कर रहा है, वह हम सबका गौरव है. चाहे पवन सिंह हों या कोई और कलाकार, सभी का सम्मान होना चाहिए.

Advertisement

तेज प्रताप यादव को दिलाई स्टारडम की याद
वहीं तेज प्रताप यादव के बयान पर खेसारी ने कहा कि स्टारडम स्थायी नहीं होता. आज कोई स्टार है तो कल कोई और होगा. यह प्रकृति का नियम है. बिहार में खुले में मटन-चिकन बिक्री पर रोक और शराबबंदी की समीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार का विषय है, समीक्षा भी सरकार को ही करनी चाहिए.

नीट छात्रा मौत मामले पर क्या बोले?
नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत और उनके परिवार वालों को धमकी दिए जाने पर उन्होंने बेटियों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, वहां सरकार को गंभीरता से सोचने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हर घर में एक बेटी जरूर होनी चाहिए ताकि लोग बेटियों का दर्द समझ सकें.

---- समाप्त ----
इनपुट- शुभम लाल

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »