Bihar: शादी में हुई हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, परिजन बोले- दुश्मनी निकाली गई

बेगूसराय में शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. एसपी मनीष ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजोरा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में युवक के घायल होने की जानकारी मिली थी. जांच के दौरान पता चला कि घायल और आरोपी दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा है.

Advertisement
हर्ष फायरिंग में युवक हुआ घायल हर्ष फायरिंग में युवक हुआ घायल

सौरभ कुमार

  • बेगूसराय ,
  • 12 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

बिहार के बेगूसराय में शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया. तुरंत ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है. यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा वार्ड संख्या-6 की है. घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव निवासी शंभू राय के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में की गई है. 

Advertisement

एसपी ने कहा कि घायल और आरोपी के बीच विवाद चल रहा है. जिसकी जांच की जा रही है, वहीं सिंटू की मां रानी देवी का कहना है कि पड़ोस में ही एक शादी समारोह था. बेटा बारात देखने गया था जहां हुई फायरिंग में उसे गोली लग गई. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जहां वह खतरे से बाहर है. मां का आरोप है कि बगल के ही अपराधी प्रवृत्ति के युवक ने गोली मारी है.

हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली 

बताया जा रहा है कि गोली चलते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया. पिंटू पेशे से ट्रक ड्राइवर है और बीती रात गांव के ही रहने वाले बलवंत राय की बेटी की शादी थी. परिजनों का आरोप है कि परिजनों का कहना है कि दुश्मनी के वजह से ही पिंटू राय को गोली मारकर घायल किया है.

Advertisement

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

एसपी मनीष ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजोरा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में युवक के घायल होने की जानकारी मिली थी. जांच के दौरान पता चला कि घायल और आरोपी दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा है. युवक  गोली या पिस्टल की बट से घायल हुआ है इसकी जांच जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »