प्रेमी ने हत्या कर मुंह पर डाला तेजाब, युवती के मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

गोपालगंज में घर से लापता युवती का क्षत विक्षत शव मिलने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. हत्या में शामिल मृतका के प्रेमी व एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
युवती के मर्डर मामले में सनसनीखेज खुलासा, पकड़ा गया प्रेमाी युवती के मर्डर मामले में सनसनीखेज खुलासा, पकड़ा गया प्रेमाी

विकाश कुमार दुबे

  • गोपालगंज,
  • 30 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST

बिहार के गोपालगंज में घर से लापता युवती का क्षत विक्षत शव मिलने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. हत्या में शामिल मृतका के प्रेमी व एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि प्रेमिका के द्वारा धोखा दिए जाने व दूसरे युवक से बात करने से नाराज प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और चेहरे पर तेजाब डाल कर फरार हो गया था. गिरफ्तार आरोपी सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौवा गांव का बृजकिशोर राम बताया गया है.

Advertisement

प्रेमिका की हत्याकर मोबाइल तोड़ा, तालाब में फेंका

बताया जाता है कि मृतक युवती और गिरफ्तार आरोपी के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका उसको धोखा देकर दूसरे से बातचीत करती है. इसी बात को लेकर बीते 20 अप्रैल की उसने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी बृजकिशोर राम ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया. प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने उसके मोबाइल को तोड़ कर गांव के एक तालाब में फेंक दिया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने तालाब से टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है.

एसपी ने एसआइटी का किया था गठन

इस घटना के बाद एसपी अवधेश दीक्षित ने एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था. एसआइटी की टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना आधार पर घटना में संलिप्त प्रेमी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है.

Advertisement

25 अप्रैल को झाड़ी में मिला था क्षत विक्षत शव

बरौली थाना क्षेत्र के बखरौर जद्दी गांव में 25 अप्रैल की दोपहर पांच दिन से लापता युवती का क्षत विक्षत शव गांव के बाहर झाड़ी से बरामद किया गया था. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. शव से दुर्गंध आने पर लोगों को इसकी जानकारी मिली थी. पुलिस ने इस मामले में कांड दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया. अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि मृतका के प्रेमी ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की थी और चेहरे पर तेजाब डाल दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »