बंद पड़ी कार में बच्चे की लाश..., हत्या के बाद की थी चेहरा जलाने की कोशिश

बिहार के गोपालगंज से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां खेलते-खेलते लापता हुआ सात साल का मासूम मृत अवस्था में मिला. बच्चे का शव घर के बाहर खड़ी एक पुरानी कार से बरामद हुआ. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस और एफएसएल टीम मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है.

Advertisement
बंद पड़ी कार में बच्चे की लाश (Photo: itg) बंद पड़ी कार में बच्चे की लाश (Photo: itg)

विकाश कुमार दुबे

  • गोपालगंज,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

बिहार के गोपालगंज से सात साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्चे का शव उसी के घर के बाहर सालों से खड़ी एक कबाड़ कार से बरामद किया किया गया है. हत्यारों के द्वारा बच्चे के चेहरे को जलाने की भी कोशिश की गई थी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वही हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव की है. मृतक गुडुडु यादव का सात साल का पुत्र अनुज कुमार बताया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

Advertisement

खेलने के दौरान लापता हो गया था अनुज

बताया जाता है कि बुधवार की शाम अनुज अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था. हर दिन की तरह परिवार को लगा कि बच्चा थोड़ी देर में वापस आ जाएगा, लेकिन रात होने के बाद जब अनुज घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. काफी खोजबीन के बाद भी जब अनुज का कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने मीरगंज थाने में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी.

घर के बाहर खड़ी कार में पड़ा था शव

पुलिस ने खोजबीन के दौरान घर के बाहर वर्षों से खड़ी एक पुरानी कार की तलाशी ली तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए. कार के अंदर मासूम अनुज का शव पड़ा था. शव की हालत बेहद दर्दनाक थी. प्रथम दृष्टया हत्या के बाद बच्चे के चेहरे पर किसी ज्वलनशील पदार्थ को डालकर जलाने की कोशिश की गई थी.

Advertisement

एफएसएल टीम की मदद से जांच में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एफएसएल की टीम बुलाकर घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए और हर पहलू की बारीकी से जांच शुरू कर दी. हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है.

पूरे मामले में पुलिस ने कही ये बात

इस पूरे मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में एक बंद पड़ी गाड़ी से बच्चे का शव बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement