पटना: तय हुई गर्लफ्रेंड की शादी तो डिप्रेस हो गया प्रेमी, फांसी पर झूलकर दे दी जान

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से वह मानसिक रूप से परेशान था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

Advertisement
तय हुई गर्लफ्रेंड की शादी तो डिप्रेस हो गया प्रेमी, फांसी पर झूलकर दी जान (Photo: itg) तय हुई गर्लफ्रेंड की शादी तो डिप्रेस हो गया प्रेमी, फांसी पर झूलकर दी जान (Photo: itg)

राजेश कुमार झा

  • पटना ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

बिहार में पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके में प्रेमी ने सिर्फ इसलिए रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी प्रेमिका की कहीं दूसरी जगह शादी तय हो गई थी. बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 6 स्थित एक फ्लैट में एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना के बाद एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. 

Advertisement

मृतक की पहचान वैशाली जिले के विदुपुर निवासी राजा चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र तुषार कुमार के रूप में की गई है, जो बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक रिटायर्ड अधिकारी के घर में अपने परिजनों के साथ रहकर केयर टेकर का काम करता था.

बताया जाता है कि तुषार कुमार का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अलग-अलग जाति के थे, इसलिए लड़की के परिजनों द्वारा उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई थी. इस बात से तुषार कुमार डिप्रेशन में रहता था, और इसी हताशा में आकर उसने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है. फिलहाल पुलिस  छानबीन में जुटी है,घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement